शादी के बाद ढिंचैक पूजा का नया कारनामा, रिलीज किया 'शादी मैंने कर ली आज', लोगों ने पकड़ लिया सिर
Dhinchak Pooja New Song Shaadi Maine Kar Li Aaj: एक वक्त था जब ढिंचैक पूजा अपने अतरंगी गानों की वजह से काफी चर्चा में आ गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनका 'सेल्फी मैंने ले ली आज' गाना काफी ज्यादा वायरल हुआ था। लेकिन अभी के वक्त में वह अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है और सोशल मीडिया पर उनके लगातार शादी वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसके बाद काफी लोगों ने उनके वीडियो पर कमेंट करके कहा कि उन्हें 'शादी मैंने कर ली आज' भी गाना बनाना चाहिए।

'शादी मैंने कर ली आज' गाने ने मचाई धूम
इसके बाद में ढिंचैक पूजा ने अपने फ्रेंड्स को सरप्राइज दे दिया। उन्होंने लोगों की इच्छा पूरी कर दी और एक गाना शेयर किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी वाली वीडियो शेयर की और उसके बैकग्राउंड में 'शादी मैंने कर ली आज' गाना बज रहा है। इसके कैप्शन में भी उन्होंने लिखा है कि "शादी मैंने कर ली आज।" इस वीडियो में वह फूलों की चादर के नीचे चलते हुए नजर आ रही हैं और आखरी में वह लड़के का हाथ पकड़ लेती है।
गाना सुनकर लोगों ने पीट लिया सिर
ढिंचैक पूजा के इस गाने की लाइन शादी "मैंने कर ली आज, मांग मैंने भर ली आज। मम्मी पापा हैप्पी हैप्पी। घर में सेलिब्रेशन आज, दूल्हा मेरा हीरो लगे और साथ में जीरो टेंशन लगे। आज तो बस खुशी ही खुशी।" अब इस गाने को सुनने के बाद में काफी सारे लोग तो सिर पीटने लग गए हैं। काफी लोगों का कहना है कि उन्होंने मजाक में गाना बनाने के लिए कहा था और पूजा ने तो सच में गाना बना दिया। ज्यादातर लोग तो कमेंट में मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं।
कई रियलिटी शोज में नज़र आ चुकी हैं ढिंचैक पूजा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में ढिंचैक पूजा को लाफ्टर शेफ में देखा गया था। इन गानों से मिली हुई लोकप्रियता ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा फेमस किया और काम दिलवाने में मदद की। वह सलमान खान के शो बिग बॉस का भी हिस्सा बन चुकी है और पहली बार में वह काफी जल्दी निकल गई थी। लेकिन जब दूसरी बार बताओ और गेस्ट शो में आई तो धमाल मचा दिया।


Click it and Unblock the Notifications