‘शादी मैंने कर ली आज?’ दुल्हन बनी दिखीं ढिंचैक पूजा, वायरल वेडिंग फोटोज देख लोग बोले- ये सच है या नया ड्रामा!
Dhinchak Pooja Wedding Photos: सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी गानों और वायरल वीडियोज से पहचान बनाने वाली ढिंचैक पूजा एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई हैं। लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी वायरल वेडिंग फोटोज हैं।

'सेल्फी मैंने ले ली आज' गाने से रातोंरात फेमस हुई ढिंचैक पूजा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें वह दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। उनके साथ एक दूल्हा भी दिखाई दे रहा है। बस फिर क्या था, इंटरनेट पर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।
क्या सच में शादी कर चुकी हैं ढिंचैक पूजा?
वायरल तस्वीरों में ढिंचैक पूजा लाल रंग के शादी के जोड़े में पूरी तरह सजी-धजी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हैवी जूलरी, मेकअप और ब्राइडल लुक कैरी किया हुआ है। वहीं उनके साथ खड़ा शख्स शेरवानी पहने नजर आ रहा है। दोनों की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों और ट्रोलिंग की बाढ़ आ गई। कई लोग मान रहे हैं कि पूजा ने गुपचुप शादी कर ली है, जबकि कुछ यूजर्स इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आने लगे मजेदार रिएक्शन
ढिंचैक पूजा की वेडिंग फोटोज वायरल होते ही लोगों ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, "अब नया गाना आएगा- शादी मैंने कर ली आज।" वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "ये शादी कम और नया ड्रामा ज्यादा लग रहा है।"
कुछ लोगों का कहना है कि पूजा शायद अपने किसी नए गाने या वीडियो के लिए यह ब्राइडल लुक लेकर आई हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने खुद यह साफ नहीं किया है कि यह सच में शादी है या सिर्फ कोई शूट।
पहले भी शेयर किए थे ब्राइडल वीडियो
दिलचस्प बात यह है कि ढिंचैक पूजा ने कुछ दिन पहले भी इसी ब्राइडल लुक में वीडियो शेयर किए थे। करीब एक हफ्ते पहले उन्होंने संगीत से जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसके बाद से ही फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी।
ट्रोलिंग के बावजूद बनी हुई है फैन फॉलोइंग
ढिंचैक पूजा सोशल मीडिया की उन इंटरनेट पर्सनैलिटीज में से हैं, जिन्हें लोग पसंद भी करते हैं और ट्रोल भी। उनके कई गाने इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। खासकर 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का स्कूटर' जैसे गानों ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई थी। इतना ही नहीं, वह Bigg Boss 11 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
हालांकि उन्हें अक्सर अपने कंटेंट को लेकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग आज भी काफी मजबूत है।फिलहाल लोग यही जानना चाहते हैं कि ढिंचैक पूजा ने सच में शादी की है या फिर यह उनके नए वायरल कंटेंट का हिस्सा है।


Click it and Unblock the Notifications