सनी देओल की फिल्म 'द हीरो' के इस खास सदस्य की मौत, इनके बिना कभी ना बनती फिल्म!

dheerajlal shah

The Hero Film Producer Death- सनी देओल, प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा की दमदार फिल्म 'द हीरो' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। लेकिन आज फिल्म से जुड़े एक सदस्य का निधन हो गया है।

जी हां, जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं और फिल्म जगत में शोक का माहौल है। ये शख्स अगर ना होता तो फिल्म ही ना बनती। हम बात कर रहे हैं मशहूर फिल्म मेकर धीरज लाल शाह की जो कि द हीरो के प्रोड्यूसर थे।

धीरज लाला शाह ने सोमवार 11 मार्च को अंतिम सांस ली। उनकी निधन की खबर फैल रही है और उनके करीबी काफी दुखी हैँ। उनके निधन की पुष्टि धीरजलाल शाह के भाई हसमुख ने की है।

उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता कई दिनों से बीमार थे। उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान धीरजलाल साह की मौत हो गई। धीरज लाल शाह के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है।

कैसे हुई मौत?

काफी समय से धीरज लाल शाह बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सूत्रों से पता चला है कि शरीर के कई अंगों के फेल हो जाने के कारण प्रोड्यूसर का निधन हो गया है। हालांकि अभी तक इस खबर के बाद सनी देओल की तरफ से किसी करह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

बनाई कई फिल्में

धीरजलाल शाह ने अक्षय कुमार की कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। इसके अलावा उन्होंने अजय देवगन स्टारर विजयपथ, सनी देओल स्टारर द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई का भी निर्माण किया है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया गया है। फिलहाल अब वो हमारे बीच नहीं रहे।

Read more about: dheerajlal shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X