मौत से पहले धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को दिया था ये आखिरी मैसेज? ड्रीम गर्ल ने अब खोल दिया बड़ा राज
Dharmendra Last Message: धर्मेंद्र ने इसी साल अपने प्राण त्याग दिए थे और देश ने एक दमदार शख्सियत और बेहतरीन अभिनेता खो दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निधन से पहले उन्होंने हेमा मालिनी को आखिरी संदेश क्या भेजा था?

हेमा मालिनी ने हाल ही में बात करते हुए धरम जी को लेकर कई बातें बताईं। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि दिवंगत अभिनेता के द्वारा उनको आखिरी मैसेज क्या भेजा गया था।
इस पर हेमा मालिनी ने खुलकर बोला और बताया का कि धर्मेंद्र ने परिवार को लेकर ही आखिरी मैसेज उनतक भेजा था। बता दें कि राजनीति में आने के बाद हेमा मालिनी ने खुद को फिल्मों से काफी दूर कर लिया है लेकिन निजी जीवन को लेकर अक्सर वो सुर्खियों में रहती हैं।
हेमा मालिनी को धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज
सभी जानते है कि धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर के साथ की थी और दूसरी हेमा मालिनी के साथ। पहली पत्नी से सनी देओल और बॉबी देओल हैं जबकि ईशा और अहाना हेमा मालिनी से हैं। ऐसे में हेमा मालिनी की रिश्ता सनी और बॉबी के साथ कैसा रहा है वो किसी से छिपा नहीं रहा। अंत समय में भी धर्मेंद्र अपने पहली पत्नी और बेटों के पास थे। हेमा मालिनी का कहना है कि धर्मेंद्र ने आखिरी मैसेज में कहा था, ''कुछ भी हो जाए परिवार के साथ रहना। कितना भी काम हो पहले परिवार का ध्यान रखना।'' हेमा मालिनी का ये बयान सुर्खियों में है और लोग धर्मेंद्र की तारीफ कर रहे हैं। ईशा देओल के साथ कई बार सनी देओल और बॉबी देओल नजर आ चुके हैं। अभी भी कई बार भाई बहन एक साथ दिख ही जाते हैं। सनी देओल और बॉबी देओल की तरफ से फिलहाल इसको लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।
फिल्मों से दूर हैं ड्रीम गर्ल
हेमा मालिनी को फिल्म इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल कहा जाता था। कई धमाकेदार फिल्मों में अपने अभिनय और लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी फिलहाल काम नहीं कर रही हैं। वो पूरी तरह से खुद को राजनीति में समर्पित कर चुकी हैं। हालांकि उनके साथ की अभिनेत्रियां आज भी फिल्में कर लेती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
