Dharmendra Hospital Video: बिल्कुल टनाटन हैं धर्मेंद्र, ईशा देओल की अपडेट के बीच अस्पताल से सामने आया वीडियो

Dharmendra

Dharmendra Hospital Video Viral: धर्मेंद्र के निधन के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में हंगामा हो गया था और लगभग सभी सितारे उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे थे। बता दें कि ईशा देओल के एक पोस्ट ने सबकुछ बदलकर रख दिया है।

बता दें कि धर्मेंद्र को ईशा देओल ने पूरी तरह स्वस्थ बताया है और कहा है कि वो ठीक हैं और रिकवरी कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सीधे अस्पताल से सामने आ रहा है जिसको बीती रात का बताया जा रहा है।

India Forum ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसमें धरम पाजी को पैरों की स्ट्रेचिंग करवाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आते ही इतना क्लियर है कि धर्मेंद्र पूरी तरह से ठीक हैं। वो वेंटिलेटर पर जरूर थे लेकिन अब ठीक है।

निधन की अफवाहें..

वीडियो को साझा करते हुए India Forum ने रात में लिखा था, ''सनी देओल की टीम ने पुष्टि की है कि श्री धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। वे सभी से अनुरोध करते हैं कि झूठी अफवाहें न फैलाएँ, परिवार की निजता का सम्मान करें और उनके लिए दुआओं में रहें।'' हालांकि सुबह होते होते लगभग सभी प्रतिष्ठित न्यूज चैनलों ने और वेबसाइट्स ने धरम पाजी के निधन की खबर दे दी थी। इसका कारण यही थी कि कई सितारों ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए धर्मेंद्र को लेकर पोस्ट कर दिए थे। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि ईशा देओल की तरफ से अब क्या अपडेट सामने आती है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

स्ट्रेचिंग के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा हैं, ''भगवान उन्हें स्वस्थ और समृद्ध जीवन प्रदान करें।'' एक ने लिखा, ''मेरे एकमात्र पसंदीदा हीरो हमेशा के लिए जल्द स्वस्थ हो जाओ माता रानी आपको हमेशा अच्छी सेहत दे।'' एक ने लिखा, ''भगवान आपकी रक्षा करे धरम जी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और लगातार उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X