बुढ़ापे में ऐसी हो गई धर्मेंद्र की हालत? दो कदम चलने के लिए जोड़े हाथ, कहा- बेटे प्लीज मुझे...

Dharmendra Condition at the age of 89- धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं और इस वक्त भी कोशिश करते हैं वो खुद को एक्टिव रखें और काम करते रहें। इस उम्र में भी वो किसी तरह की फिल्मों के ऑफर्स नहीं ठुकराते बल्कि काम करते हुए नजर आते हैं।
लेकिन उम्र का तकाजा साफ साफ उनके चेहरे और हाव भाव में दिखता है। इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जिसको देखकर आपको भी लगेगा कि बॉलीवुड का हीमैन अब कमजोर हो रहा है।
वीडियो में बुजुर्ग धरम पाजी लोगों के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र का कहना है कि वो गाड़ी तक जाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होने काफी प्यार से हाथ जोड़े और गुजारिश की।
क्या बोले धर्मेंद्र?
धर्मेंद्र इस वीडियो में सफेद रंग के चश्में के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। भले ही वो इस वक्त 89 साल के हैं लेकिन उनके चेहरे की रंगत अभी भी शानदार है। धर्मेंद्र ज्यादातर वक्त अपने फार्म हाउस में गुजारा है और इस वक्त भी वो वहीं रहते हैं। धर्मेंद्र इस वीडियो में कार में बैठने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पैपराजी की भीड़ की वजह से वो गुजारिश करने लगते हैं। धर्मेंद्र कहते हैं, ''मुझे गाड़ी पर बैठ जाने दो बेटे।'' ये वीडियो अप्रैल का है जो कि अब वायरल हो रहा है। इसके बाद लोग धरम पाजी को लेकर रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
धर्मेंद्र के इस वीडियो को देखकर फैंस काफी दुखी हैं और साथ ही उनके व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, वह बूढ़े हैं लेकिन उनका दिल बहादुर हैं। एक ने लिखा, ''कृपया उसे जगह दें दोस्तों।' अभी उनकी आंख की सर्जरी हुई है फिर भी वो अपने दोस्त के साथ वक्त बिताने आए हैं।''
एक ने लिखा, ''वह पीढ़ी अलग थी, सारी धन शक्ति, समाज में रुतबा, सारी प्रतिस्पर्धा, झगड़ों के बावजूद वे जानते थे कि मानवता को कैसे जीवित रखा जाए, यह सब उनमें स्वाभाविक था।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications