धर्मेंद्र की जिंदगी की इकलौती तस्वीर, जब दोनों बीवी प्रकाश कौर और हेमा मालिनी के साथ दिया था पोज

Hema Malini Prakash Kaur

Hema Malini Prakash Kaur Spotted Together: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों 89 साल की उम्र में सांस संबंधी दिक्कतों के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज कर रहा है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। परिवार, करीबी और तमाम बॉलीवुड सेलेब्स लगातार उनके संपर्क में हैं। धर्मेंद्र की निजी ज़िंदगी हमेशा से चर्चा और विवादों का विषय रही है। अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के रहते हुए उन्होंने बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी से शादी की थी। यह अनोखा पारिवारिक रिश्ता दशकों से लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बना हुआ है।

बिना तलाक दो शादियों को धर्मेंद्र ने बखूबी निभाया। प्रकाश कौर और हेमा मालिनी दोनों के साथ ही धर्मेंद्र के काफी अच्छे रिलेशन हैं। हालांकि प्रकाश कौर और हेमा मालिनी को कभी भी कहीं भी किसी ने भी साथ में नहीं देखा। आज हम आपके लिए धर्मेंद्र की दोनों पत्नियों इकलौती वो तस्वीर लेकर आएं है जहां प्रकाश कौर और हेमा मालिनी एक दूसरे के साथ दिखाई दीं।

धर्मेंद्र की नासाज तबीयत के बीच सोशल मीडिया पर उनके तमाम किस्से, कहानियां, तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की दोनों पत्नियों - प्रकाश कौर और हेमा मालिनी - के साथ एक रेयर ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर वायरल हो रही है। इस पुरानी तस्वीर में धर्मेंद्र सूट में नजर आ रहे हैं, जबकि दोनों पत्नियां साड़ी में दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर कई दशक पुरानी है और किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में ली गई थी, जब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी भी नहीं हुई थी।

धर्मेंद्र से ज्यादा हेमा मालिनी और प्रकाश कौर के रिश्तों पर लोग बात करते हैं। क्योंकि धर्मेंद्र अपनी दोनों पत्नियों के साथ दिखाई देते रहते हैं लेकिन कभी भी हेमा और प्रकाश एक साथ दिखाई नहीं दीं। अभिनेता बॉबी देओल ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में ये बात कंफर्म की थी कि उनके पिता धर्मेंद्र इस समय अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ रह रहे हैं, न कि हेमा मालिनी के साथ।

बॉबी ने बताया कि उनके "पापा और मम्मी" खंडाला के फार्महाउस में शांत और सुकूनभरी ज़िंदगी बिता रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के कभी-कभी भावुक पोस्ट उनकी "अकेलेपन" का संकेत नहीं हैं, बल्कि वे अपनी जिंदगी से संतुष्ट हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह तस्वीर असली है। न तो फैन-मेड है, न ही एआई जनरेटेड। हालांकि, इस फोटो से यह साबित नहीं होता कि तीनों कभी साथ रहे हों। हेमा मालिनी ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने प्रकाश कौर से केवल सार्वजनिक आयोजनों में ही मुलाकात की है, निजी तौर पर कभी नहीं।

धर्मेंद्र ने साल 1954 में मात्र 19 वर्ष की उम्र में प्रकाश कौर से शादी की थी। बाद में, 1980 में उन्होंने 45 वर्ष की उम्र में हेमा मालिनी से विवाह किया। उस वक्त खबरें आई थीं कि धर्मेंद्र ने इस शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था, ताकि बिना तलाक दिए दूसरी शादी की जा सके - हालांकि बाद में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी दोनों ने इन रिपोर्टों का खंडन किया था।

धर्मेंद्र की दूसरी शादी के बाद भी प्रकाश कौर ने अपने पति का बचाव किया था। 1981 में स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "वो शायद सबसे अच्छे पति नहीं हैं, लेकिन एक शानदार पिता हैं। उन्होंने कभी अपने बच्चों के प्रति ज़िम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X