..................... Dharmendra will not attend the wedding of his own grandson Karan Deol - Hindi Filmibeat

Karan Deol: अपने ही पोते करण देओल की शादी में शामिल नहीं होगें धर्मेंद्र, सामने आई बड़ी वजह!

Karan Deol

Karan Deol: इस वक्त सोशल मीडिया पर सनी देओल के लड़के करण देओल की शादी की खबरें तेज हैं। सुपरस्टार धर्मेंद्र के पोते करण जल्द दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं। ऐसे में जुहू में धर्मेंद्र का आलीशान बंगला चहल-पहल और तैयारियों से गुलजार है। अब खबर आ रही है कि धर्मेंद्र अपने ही पोते की शादी के फंक्शन्स का हिस्सा नहीं बनेंगे।

गौरतलब है कि, धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे, कई बार दोनों को मुंबई में साथ में स्पॉट भी किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी 18 जून को होने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल है। कल यानी 12 जून को देओल परिवार में सगाई की सेरेमनी भी की गई।

करण के सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन इन तस्वीरों में कहीं भी धर्मेंद्र नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्माया है और यूजर्स देओल परिवार पर सवालों की बौछार कर रहे हैं।

अब हाल ही में, धर्मेंद्र ने फैंस के मन में उठ रहे सवालों पर ब्रेक लगाते हुए कहा है कि वह सिर्फ शादी में शामिल होंगे, और बाकी किसी फंक्शन से दूर रहेंगे। पोते के रोका सेरेमनी में न आने का कारण बताते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'बच्चों को इंजॉय करने दो। अगर मैं वहां रहूंगा तो बच्चे फिर खुद को बंद-बंद महसूस करेंगे। पाबंदी महसूस करेंगे। मैं नहीं चाहता कि वह यह पल मिस कर दें।'

इसके साथ ही धर्मेंद्र ने यह भी कहा कि अब वह सिर्फ 18 जून को शादी में ही शामिल होंगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्मेंद्र हेल्थ इश्यूज को लेकर शादी में शामिल नहीं हो रहे हैं।

इस वक्त वह फिल्मों से दूर अपने फॉर्म हाउस पर ही अपना सारा वक्त गुजार रहे हैं। हालांकि, धर्मेंद्र अपने पोते की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर करण देओल की शादी के कई सारे वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं जिनको फैंस पसंद कर रहे हैं।

Read more about: karan deol dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X