ईशा देओल की विदाई पर फूट फूटकर रोए थे धर्मेंद्र, बीमारी के बीच वायरल हुआ इमोशनल वीडियो

Esha Deol

Esha Deol Wedding Video: धर्मेंद्र फिलहाल घर पर इलाज करवा रहे हैं। काफी अफरा तफरी के बीच उनके निधन की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया था। हालांकि बाद में पता चला था कि वो ठीक हैं और अब घर पर हैं। बता दें कि लगातार उनको लेकर अपडेट सामने आ रही है और बीते दिन सनी देओल तो मीडिया पर बुरी तरह से भड़के थे।

उनके खराब स्वास्थ्य के बीच एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में धर्मेंद्र को फूट फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि सोशल मीडिया ये वीडियो उनकी बेटी ईशा देओल की शादी का है और इसमें भरत तख्तानी भी नजर आ रहे हैं।

विदाई के वक्त भावुक हुए धरम जी

धर्मेंद्र अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और कहा जाता है कि वक्त वक्त पर वो अपना प्यार भी जाहिर करते रहते हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि धर्मेंद्र खड़े हैं और उनके पीछे भरत मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। ईशा देओल उनके पास जाती हैं और गले लग जाती हैं।

इस दौरान धर्मेंद्र की आंखों में आंसू हैं और वो भावुक नजर आ रहे हैं। वो लगातार रो रहे हैं और काफी दुखी हैं। बेटी विदाई हर पिता का सपना होता है लेकिन साथ ही काफी दुख होता है। हालांकि इस वक्त धर्मेंद्र ने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन बेटी का तलाक भी होगा। फिलहाल धर्मेंद्र घर पर हैं वहीं उनका इलाज हो रहा है।

भड़कीं थीं ईशा देओल

धर्मेंद्र के मौत की झूठी खबर के सामने आने के बाद ईशा देओल मीडिया पर बुरी तरह से भड़कीं थीं। उन्होने सच्चाई बताते हुए मीडिया को काफी खरी खोटी सुनाई थी। वो अपने पिता की मौत की अफवाह से काफी दुखी हुईं थीं और अपना आपा खो दिया था। इस दौरान हेमा मालिनी ने भी गैरजिम्मेदाराना हरकत बताते हुए मीडिया को दोषी ठहराया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: esha deol dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X