पिता धर्मेंद्र के घर से बाहर जाते ही सनी देओल साथ किया जाता था बद से बदतर व्यवहार, ये लोग मिलकर करते थे पिटाई

Sunny Deol

सनी देओल (Sunny Deol) अपने खास अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग के लिए हमेशा याद किए जाते हैं। नामी फैमिली से बिलॉन्ग करने वाले सनी देओल ने 1983 में फिल्म 'बेताब' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग इतनी शानदार थी कि उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म के बाद से उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं। वहीं बीच में ब्रेक लेने के बाद सनी देओल 'गदर 2' में नजर आए। सनी के साथ ही बॉबी देओल की भी किस्मत चमक गई। दोनों भाइयों ने लंबे ब्रेक के बाद ऐसा शानदार कमबैक किया है कि हर किसी की जुबान पर बस सनी और बॉबी ही हैं।

सनी देओल ने खोले कई राज
हाल ही में सनी देओल और बॉबी देओल को द ग्रेट इंडियन कपिल शो की महफिल जमाते देखा गया। इस दौरान सनी देओल ने अपने कुछ नए और पुराने किस्से साझा किए और कई सवाल कपिल ने सनी से पूछे भी कपिल ने पहला सवाल किया कि धरम पाजी आप दोनों के लिए स्ट्रिक्ट हैं या आप अपने बच्चों क लिए स्ट्रिक्ट हैं ? इसपर बॉबी देओल कहते हैं कि मुझे लगता है कि भाइया ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं वहीं बॉबी की बात को काटते हुए सनी कहते हैं कि नहीं पापा स्ट्रिक्ट थे। इस सवाल के बाद सनी देओल एक अपना पुराना किस्सा याद करते हुए बताते हैं कि उनके साथ बचपन में कैसा व्यवहार होता था।

घरवाले मारते थे सनी को
सनी दओल कहते हैं कि हमारी ज्वाइंट फैमिली है। चाचा-चाची मम्मी सभी साथ में रहते थे और पापा अधिकतर अपनी शूटिंग की वजह से घर से बाहर रहते थे। वह जरा भी शरारत करते तो सब मिलकर मारते थे। सनी कहते हैं कि घर का कोई ऐसा नहीं है जिसने मुझ पर अपना हाथ साफ ना किया हो। सनी की इस बात को सुन बॉबी देओल कहते हैं इसीलिए तो भइया 100-200 लोगों से लड़ सकते हैं क्योंकि बचपन में जो इतनी मार खाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X