धर्मेंद्र के घर आया नन्हा मेहमान, डिलिवरी के बाद मां के साथ शेयर की बच्चे की पहली तस्वीर! मिल रही खूब बधाईयां

Dharmendra Shares Good News: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस उम्र में भी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। एक्टर आए दिन अपनी तस्वीरें वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। कभी परिवार के साथ तो कभी पुराने दोस्तों के साथ धर्मेंद्र अपने फैंस के साथ हर पल साझा करते हुए दिखाई देते हैं। इसी बीच अब हाल ही में धर्मेंद्र ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए एक खुशखबरी दी है। एक्टर ने बताया है कि उनके घर पर एक नन्हा मेहमान आया है। जानिए आखिर कौन है वो जिसके आने से धरम पाजी की खुशी का ठिकाना नहीं है।
ये तो आप सब जानते है कि 88 साल के धर्मेंद्र फिल्मी चकाचौंध से दूर इन दिनों लोनावला में अपने फार्म हाउस में रहते हैं। उनका ये फॉर्म हाउस काफी पॉपुलर है। 100 एकड़ में फैले इस फॉर्म हाउस की कीमत करोड़ों में है, जहां धर्मेंद्र ऑर्गेनिक खेती करते हैं। एक्टर फैंस को अपने लग्जरी फार्महाउस की भी झलक दिखाते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने फॉर्म हाउस से एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने घर आई खुशखबरी की बात बताई है। दरअसल, धर्मेंद्र ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक गाय की तस्वीर शेयर की है, जिसको हाल ही में एक बछिया हुई है।
बछिया के घर आने से धर्मेंद्र काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी इस खुशी को फैंस के साथ भी साझा किया और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि- 'दोस्तों, हम किसान पहले बछड़ा मांगते हैं... ट्रैक्टर आ गए... अब हम बछिया के लिए दुआएं मांगते हैं... मुझे एक प्यारी बछिया के का आशीर्वाद मिला है।' धर्मेंद्र के इस सादगी भरे पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है। हर कोई एक्टर के घर आए नन्हें मेहमान के आगमन के लिए उन्हें बधाई दे रहा है।
धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में आखिरी बार नजर आए थे, जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर के दादा का रोल प्ले किया था। वहीं धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' है। इसमें अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म साल 2025 तक सिनेमाघरों में आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications