आलीशान पूल में धर्मेंद्र ने किया वॉटर एरोबिक्स, 85 साल की उम्र में भी इतने फिट- वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र अब फिल्मों की दुनिया से दूर और पर्सनल लाइफ में ज्यादा बिजी हो गए हैं। वह अपनी निजी जिंदगी के खुशनुमा पलों को आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वह काफी समय से अपने फार्सहाउस पर ही ठहरे हुए हैं और यहां किसाने से लेकर पशुपालन आदि करते हैं। अब एक बार फिर धर्मेंद्र अपनी लेटेस्ट वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।

60 दशक में धर्मेंद्र इंडस्ट्री में अपनी दमदार पर्सनैलिटी और एक्टिंग से हंगामा मचा दिया था। आज भी वह खुद को फिट रखने के लिए साधारण लाइफ जीते हैं और योग आदि करते हैं। धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह स्विमिंग पूल में एरोबिक करते नजर आ रहे हैं।

Dharmendra

धर्मेंद्र ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, दोस्तों, आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं की वजह से मैंने आज से वॉटर एरोबिक्स करना शुरू किया है। मैं योग के साथ हल्की एक्सरसाइज करूंगा। लगातार चलने के लिए अच्छी सेहत होनी बहुती जरूरी है। आप भी खुश रहे मजबूत रहे।

धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस 85 साल के धर्मेंद्र की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनकी फिटनेस को लेकर उनकी प्रशंसा हो रही है। धर्मेंद्र ने भी अपने इस पोस्ट से फैंस को फिटनेस के लिए प्रेरणा दी है।

धर्मेंद्र का लग्जरी फार्महाउस

धर्मेंद्र का लग्जरी फार्महाउस

वहीं कुछ फैंस की निगाहें धर्मेंद्र के फार्महाउस पर अटक गईं। शानदर नजारा और हरियाली इस फार्महाउस को खूबसूरत बनाती हैं।

लग्जरी स्वीमिंग पूल

लग्जरी स्वीमिंग पूल

धर्मेंद्र अपने निजी स्वीमिंग पूल में कसरत करते दिखे। उनका ये स्वीमिंग पूल उन्हीं के फार्महाउस में हैं जहां वे किसानी से लेकर पशुपालन व बागवानी भी करते हैं।

 दिलीप साहब के लिए की दुआ

दिलीप साहब के लिए की दुआ

हाल में ही धर्मेंद्र ने अस्पताल में एडमिट दिलीप कुमार की सेहत के लिए दुआएं मांगी। उन्होंने दिलीप साहब की सलामती के लिए हाथ जोड़कर दुआ की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X