..................... बेटी ईशा देओल के तलाक से धर्मेंद्र को लगा सदमा Dharmendra was shocked by the divorce of daughter Esha Deol with Bharat Takhtani - Hindi Filmibeat

बेटी ईशा देओल के तलाक से धर्मेंद्र को लगा सदमा, टूट गया दिल, कहा- 'एक बार फिर से सोच लो'

dharmendra

Dharmendra On Esha Deol Divorce- धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल की तलाक की खबरों ने लोगों को चौंका दिया था। ईशा ने भरत तख्तानी से शादी की थी और अब उनके बीच कुछ भी सही रहा तो दोनों ने तलाक ले लिया।

हालांकि देओल परिवार इस बात से काफी दुखी है कि बेटी का घर उजड़ गया है। ऐसे में जो खबर धर्मेंद्र के पास से सामने आ रही है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि धर्मेंद्र की हालत खराब है और बेटी की तलाक की खबर से वो उबर नहीं पा रहे हैं।

किसी भी पिता के लिए ये सबसे बुरा लम्हा होता है जब उसकी बेटी का घर उजड़ जाता है। खबरें हैं कि धर्मेंद्र ने फाइनली ईशा देओल के तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होने कुछ ऐसा कहा है जो कि लोगों को इमोशनल कर देगा।

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक धर्मेंद्र ने तलाक से पहले अपनी बेटी ईशा देओल से बात की थी। वो नहीं चाहते थे कि भरत और ईशा का तलाक हो। उन्होने बेटी को समझाया था कि वो एक बार और सोच ले तलाक ना ले। हालांकि बाद में जो हुआ उसके बारे में तो सभी को पता है।

दोनों के बीच के रिश्ते इतने ज्यादा बिगड़ चुके थे कि धर्मेंद्र की बात का असर भी नहीं हुआ है। ईशा और भरत हमेशा के लिए अलग हो गए। फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग उनके तलाक को लेकर आज भी बात कर रहे हैं।

ईशा और भरत के अलगाव के कई कारण सामने आते रहे हैं लेकिन कुछ का कहना है कि भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहा है। धर्मेंद्र इसलिए भी नहीं चाहते थे कि दोनों का तलाक हो क्योंकि वो अकेले नहीं हैं बल्कि उनकी दो बेटियां हैं।

इस तलाक से दोनों बच्चियां काफी दुखी हैं और उनको गहरा सदमा पहुंचा है। धर्मेंद्र ये बात जानते थे कि काफी मुश्किल होने वाली है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि ईशा देओल अपनी लाइफ में क्या फैसला लेती हैं।

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X