..................... Dharmendra was ready to marry on a call from Hema Malini, know the whole story - Hindi Filmibeat

जब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को कॉल कर कहा कि 'हमें अभी शादी करनी होगी', तो एक्टर ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Dharmendra Was Ready To Marry On A Call From Hema Malini

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी काफी ज्यादा विवादों में रही है। इतना ही नहीं दोनों के बारे में काफी सारी ऐसी कहानियां भी है जो कि सुने और सुनाई जाती हैं। लेकिन आज हम आपको धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं। दरअसल आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने मशहूर चैट शो 'रोंदेवू विद सिमी ग्रेवाल' में अपनी शादी से जुड़ा हुआ किस्सा बताया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि शादी से पहले धर्मेंद्र को लेकर उनके मन में ऐसे क्या विचार थे।

हेमा मालिनी का धर्मेंद्र के साथ शादी करने का नहीं था कोई इरादा

हेमा मालिनी ने इस शो के दौरान बताया था कि उन्होंने भी यह नहीं सोचा था कि वह धर्मेंद्र जैसे शख्स से शादी करेंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि "वह बहुत ही ज्यादा गुड लुकिंग थे लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता है कि आप उनसे शादी कर लेंगे। मेरा इंटेंशन कभी भी शुरू में उनसे शादी करने का नहीं रहा। लेकिन आगे चलकर ऐसा हुआ तो इसमें आप कुछ भी नहीं कर सकते हो।"

धर्मेंद्र, हेमा के एक कॉल पर शादी करने को हुए तैयार

हेमा मालिनी ने इसी के आगे यह भी कहा कि "कोई भी माता-पिता नहीं चाहता है कि उनकी बेटी की शादी किसी शादीशुदा इंसान से हो। लेकिन हम काफी ज्यादा करीब आ गए थे और इसी वजह से किसी और से शादी करना मुझे गवारा नहीं था।" इतना ही नहीं हेमा मालिनी ने यह भी बताया कि "जब एक दिन धर्मेंद्र को उन्होंने कॉल किया और कहा कि तुम्हें मुझसे अभी शादी करनी होगी।" इस पर धर्मेंद्र ने जवाब देते हुए हामी भर दी और बाद में 1980 में दोनों ने धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का वर्क फ्रंट

अगर हम हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बात करें तो आपको बता दें कि एक्सप्रेस अब राजनीति में अपना हाथ आजमा रही है। धर्मेंद्र इस उम्र में भी फिल्मों से जुड़े हुए हैं और जल्दी ही उनकी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जया बच्चन, शबाना आज़मी, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X