..................... esha deol, bharat takhtani, esha deol wedding, esha deol wedding pics, esha deol marriage, hema malini, marriage, bollywood, sangeet ceremony, dharmendra, ईशा देओल, भरत तख्‍तानी, ईशा देओल की शादी, हेमा मालिनी, शादी, बॉलीवुड, संगीत सेरमनी, धर्मेंद्र - Hindi Filmibeat

ईशा मेरे लिए अनमोल हैं: धर्मेंद्र

बॉलीवुड के हॉट टॉपिक ईशा की शादी को लेकर तरह तरह की अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। ईशा के पापा धर्मेंद्र उनकी संगीत सेरमनी में नहीं थे ये भी सुनने में आया लेकिन आखिरकार धर्मेंद्र ने मीडीया के सामने इस बात पर से परदा उठाया कि वो ईशा की संगीत सेरमनी में थे लेकिन फोटोग्राफ्स खिंचाने से बच रहे थे।

धर्मेंद्र ने ईशा की संगीत सेरमनी में शामिल ना होने की बात को गलत बताते हुए कहा मैं वहीं था "लेकिन मैंने कैमरों को जितना हो सकता था उतना अनदेखा किया। वो शाम बच्चों के लिए थी।" हेमा मालिनी ने भी कहा "धरम सेरमनी में थे लेकिन कैमरों से उन्होने दूरी बना कर रखी थी।"

धरम जी ने ईशा की शादी को बहुत खास बताते हुए कहा "जून 29 मेरे लिए बहुत खास है। ईशा मेरे लिए अनमोल है। ईशा और भरत एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं। मैं चाहता हूं कि दोनों उम्रभर खुश रहें।"

अफवाहों की मानें तो ऐसी भी खबर थी कि धर्मेंद्र दो महीने तक अमेरिका में थे क्योंकि उनकी तबियत खराब थी। इस बात पर धर्मेंद्र ने कहा "जब भी कोई देश से काफी समय तक बाहर रहता है तो लोग ऐसा सोच लेते हैं कि उसकी तबियत खराब है लेकिन मैं अमेरिका अपनी बेटी और अपने भाई की बेटी से मिलने गया था। दोनों की शादी हो चुकी है और अमेरिका में सैटल हैं। काफी समय से मैं वहां जाना चाहता था। इसलिए ईशा की शादी से पहले ही मैंने अमेरिका होकर आने का फैसला किया।"

अपनी खराव तबियत की अफवाहों को गलत ठहराते हुए कहा "मैं बिल्कुल ठीक हूं। आजकल तो एक्टर्स को बीमार बताने का ट्रेंड चल पड़ा है। फिल्हाल तो मैं किसी भी तरह की बामारी को अफोर्ड नहीं कर सकता। मेरी बेटी की शादी आने वाली है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X