क्लीनिक के बाहर लड़खड़ाते नजर आए Dharmendra, 'हीमैन' का ये हाल देख फैंस मांग रहे सेहत की दुआएं!

Dharmendra Video: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस उनकी खैरियत जानने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि, वो भी लगातार अपने चाहने वालों को हेल्थ अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक बार फिर अपना हाल-चाल बयां कर रहे हैं।
धर्मेंद्र ने शेयर किया अपना हाल-ए-दिल
धर्मेंद्र का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है और इस वीडियो में वो बताते नजर आ रहे हैं कि उनका मूड कुछ दिनों से खराब था, इसलिए वो आए नहीं। इस वीडियो में उनकी ढलती उम्र का असर साफ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो ने तो एक्टर के फैंस को खुश कर दिया लेकिन एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
क्लिनिक के बाहर नजर आए धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को हाल ही में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया, इस दौरान वो काफी कन्फ्यूज और इमबैलेंस होते हुए दिखाई दिए। 89 साल के धर्मेंद्र फोटो खिंचवाने के लिए भी रुके लेकिन इस दौरान उन्होंने गाड़ी का हैंडल पकड़ा हुआ था ताकि वो गिरे नहीं।
कुछ को चिंता तो कुछ ने की तारीफ
वो इस दौरान काफी धीरे-धीरे चल रहे थे और काफी संभल कर चल रहे थे। हालांकि, वो अपने आस-पास के लोगों को ग्रीट करते हुए भी जा रहे थे। कुछ लोगों ने धर्मेंद्र की सेहत को लेकर चिंता जताई तो कुछ लोगों ने उनकी तारीफ भी की। लोगों ने कहा कि वो 89 की उम्र में भी बिना किसी सहारे के चल रहे हैं, ये बहुत बड़ी बात है।


Click it and Unblock the Notifications