हिना खान के साथ धर्मेंद्र की वीडियो कॉल! खराब स्वस्थ्य के बीच एक्ट्रेस ने पोस्ट की तस्वीर

Hina Khan Post on Dharmendra: 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की निधन की खबरों ने पूरे देश में लोगों को दुखी कर दिया था लेकिन बाद में पता चला कि वो ठीक हैं। ईशा देओल ने सामने आकर पिता को लेकर झूठी अफवाहें ना फैलाने को लेकर बात की थी।
बता दें कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो आईसीयू में थे लेकिन फिलहाल वो कहां है इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है। उनको लेकर तमाम अफवाहें के बीच हिना खान का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें वो धर्मेंद्र को लेकर स्टोरी साझा करती दिख रही हैं।
हिना खान ने साझा की ये स्टोरी
हिना खान ने धर्मेंद्र की अफवाहों के बीच एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में एक तस्वीर है जो कि उनके और धर्मेंद्र के बीच हुई वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट है। हिना खान और धर्मेंद्र के बीच काफी पहले ये बात हुआ था और हिना खान ने इसको साझा किया है।
उन्होने इस पोस्ट में हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है और लिखा, ''धरम जी।'' इससे इतना तय है कि वो बस उनके सम्मान करना चाहती थीं और ये बताना चाहती थीं कि वो उनकी कितनी बड़ी फैन हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस स्टोरी को लोग पसंद कर रहे हैं।
कैंसर से जूझ रही हैं एक्ट्रेस
एक ओर धरम पाजी अस्पताल में हैं तो वहीं दूसरी ओर हिना खान भी कैंसर से जंग लड़ रही हैं। कुछ महीने पहले उनको लेकर खबर आई थी कि उनको ब्रेस्ट कैंसर है। उनका इलाज लगातार चल रहा है और इस बीच उन्होने शादी भी कर ली थी। हिना खान ने रॉकी जायसवाल को अपना हमसफर बनाया था। किसी को यकीन नहीं हुआ था कि इलाज के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा था। देखिए तस्वीर...


Click it and Unblock the Notifications












