रणबीर की जवानी से डर गये धरम पा जी ???
बॉक्सऑफिस पर इस समय केवल कपूर का लड़का ही राज कर रहा है जिसकी कामयाबी से बॉलीवुड के सुपरस्टार धरमपाजी भी हिल गये हैं। नहीं समझे आप कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर की जिनकी फिल्म यह जवानी है दीवानी की जबरदस्त सफलता के चलते इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली धरम पा जी की होम प्रोडक्शन यमला पगला दीवानी 2 को रिलीज के लिए थियेटर नहीं मिल रहे हैं।
क्योंकि पिछले हफ्ते यह जवानी है दीवानी.. जहां-जहां रिलीज हुई है, वहां के लोग उसे उतारना ही नहीं चाहते हैं जिसके कारण देओल परिवार काफी हैरान-परेशान है। सुनने में आया है कि फिल्म के लिए छोटे शहरों के थियेटर मालिकों से संपर्क किया गया है। देखते हैं कि धरम पा जी की यह युक्ति उनके कितने काम आती है।

फिल्म यमला पगला दीवाना 2 साल 2011 में आयी फिल्म यमला पगला दीवाना की सीक्वेल है। फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट था इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस बार फिल्म फिर से डंका बजायेगी लेकिन रणबीर कपूर की फिल्म यह जवानी है दीवानी..ने देओल की बिजनेस को ना चाहते हुए भी खराब कर दिया है। देखते हैं कि यमला पगला दीवाना 2 किस तरह से ऱणबीर की जवानी... से लड़ाई लड़ती है। वैसे फिल्म कल सिनेमाघरों में पहुंच रही है।


Click it and Unblock the Notifications











