लता मंगेशकर के निधन की अफवाह फैलाने वालों को धर्मेंद्र ने मारा करारा तमाचा- किया ऐसा ट्वीट
भारत में जब भी संगीत की बात होगी तो सबसे पहले लता मंगेशकर का ही नाम लिया जाएगा। पिछले कुछ समय से उनकी तबियत ठीक नहीं चल रही है और उनकी तबियत को लेकर कई अफवाहें भी उड़ाई जा रही हैं। शायद इन्ही चीजों को देखकर सुपरस्टार वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने लता मंगेशकर की तबियत के बारे में अप़डेट दी है। धर्मेंद्र ने ट्वीट किया- 'जान हो जमाने की... यूं ही मुस्कुराती रहो... लव यू लता जी।'
इस ट्वीट के साथ धर्मेंद्र ने लता जी की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की। खबर है कि अमेरिका से आये चिकित्सकों के एक दल ने भी लता मंगेशकर के स्वास्थ्य की जांच की है। साथ ही अस्पताल के अनुसार, लता जी की तबीयत में सुधार हो रहा है।

लेकिन अभी भी वो पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं जिसके चलते उनको आईसीयू में भर्ती हैं रखा गया है। गौरतलब है कि लता मंगेशकर की उम्र 90 साल की है और पिछले हफ्ते सांस लेने में तकलीफ होने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसके बाद हालत ज्यादा खराब होने पर उनको रविवार रात तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











