88 के हुए धर्मेंद्र तो रोमांटिक हो गईं हेमा मालिनी, Kiss करते हुए बिना झिझक पोस्ट की तस्वीर!

Hema Malini Kisses Dharmendra- धर्मेन्द्र ने शुक्रवार को अपना 88वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स ने उनको सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। धर्मेंद्र को उनके बेटे सनी, बॉबी और बेटी ईशा देओल ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।
इसके साथ ही हेमा मालिनी ने भी अपने पति धर्मेंद्र को प्यारा सा नोट शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी। हालांकि हेमा मालिनी किसी और कारण से खबरों का हिस्सा हैं। जन्मदिन के मौके पर धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी को काफी रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है।
जो तस्वीर उन्होने सोशल मीडिया पर साझा की है उसमें हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हेमा मालिनी ने इस तस्वीर के साथ लिखा था, ''आज ही ली है।''
जी हां, ये तस्वीर लेटेस्ट है। इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''आज भी आप बहुत अच्छे कपल हैं।'' एक का कहना है, ''आपको अपार खुशी और एकजुटता की शुभकामनाएं।'' एक ने लिखा, ''भारत की सुपरहिट जोड़ी नंबर वन ड्रीम गर्ल कहीं शायर की गजल ड्रीम गर्ल।''
एक का कहना था, ''खूबसूरत जोड़ी हेमा और धरम जी।'' एक ने लिखा, ''प्यारा। हमारा हैंडसम हमेशा हैंडसम होता है।'' इस तरह से लोग उनकी इस तस्वीर पर प्यार बरसा रहे हैं। हेमा मालिनी ने इस तस्वीर के साथ अपने प्यार का इजहार फिर से कर दिया है।
हालांकि उन्होने किसी भी यूजर के कमेंट्स पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है। धर्मेंद्र को उनके जन्मदिन पर मेगास्टार सलमान खान ने भी विश किया था। उन्होने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बधाई दी थी। फिलहाल आप देखिए हेमा मालिनी द्वारा पोस्ट की गई ये प्यारी तस्वीर...


Click it and Unblock the Notifications