झाड़ू ना पकड़ पाने को लेकर हेमा मालिनी हुईं Troll तो धर्मेंद्र ने दिया ये जवाब
बीते जमाने के सुपरस्टार और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र अपने बेबाक अंदाज और निडर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इस समय भी उन्होने कुछ ऐसा ही कर दिया जिससे उनकी काफी ज्यादा तारीफ हो रहा है। दरअसल हाल ही में उनकी धर्मपत्नी और बीजेपी से सांसद हेमा मालिनी का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वो स्वच्छ भारत मिशन के तहत झाड़ू लगाती हुई नजर आ रहीं थीं।
इस वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि ड्रीम गर्ल को झाड़ू पकड़ना नहीं आता है। फिर क्या था इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया।

एक यूजर ने लिखा कि..सर, मैडम ने ऐक्चूअली कभी ज़िंदगी में झाड़ू उठायी क्या? फिर क्या था इस बात पर धर्मेंद्र का रिप्लाई आया और उन्होने लिखा कि.. 'हां फिल्म में मुझे भी अनाड़ी लग रही थीं, मैंने मगर बचपन में, अपनी माँ का हमेशा हाथ बटाया है।
मैं झाड़ू में माहिर था। I love cleanliness' धर्मेंद्र का ये ट्वीट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और ईमानदारी भरा जवाब देने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा तारीफ कर रही है। बता दें कि धर्मेंद्र किसी ना किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर आते ही रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications