धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया, बर्थडे पर मिले प्यार और तोहफे देख एक्टर हुए भावुक

Dharmendra: सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करके फैंस को खुश करते रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने एक बहुत ही प्यार वीडियो शेयर करके फैंस का शुक्रिया अदा किया है, इस वीडियो में अभिनेता काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।
धर्मेंद्र ने शेयर किया इमोशनल वीडियो-
दरअसल बात ऐसी है कि, बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने 8 दिसंबर को अपना 88वां बर्थडे मनाया। इस खास दिन पर उन्हें पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स और फैंस ने बर्थडे की शुभकामनाएं दीं।
सेलेब्स और फैंस ने धर्मेंद्र को उनके बर्थडे पर कई उपहार भी भेजे। अब एक्टर ने फैंस से मिले इस प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। अब इस सबको लेकर धर्मेंद्र ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में वह फैंस को प्यार और आभार व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता गुलाबी पगड़ी पहने और हाथ में फूल का गुलदस्ता लिए नजर आ रहे हैं।
धर्मेंद्र को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि दोस्तों, हर जगह से, गांव से, ऐसे प्यारे प्यारे तोहफे आए हैं, साफा आया है पहन कर देख रहा हूं, मैं कैसा लगता हूं। इसमें प्यार ही प्यार है। बहुत अच्छा लगता हूं और सब आपका प्यार... दुआएं हैं, जीते रहो खुश रहो जिस तरह से आप प्यार दे रहे हो, आपको जी जान से प्यार देता हूं मैं भी। ओके लव यू'।
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया 'दोस्तों, 88वें जन्मदिन पर आपकी प्यार भरी प्रतिक्रिया के लिए आप सभी को प्यार'। जैसे ही धर्मेंद्र ने यह वीडियो शेयर किया, उनके इस वीडियो पर जैकी श्रॉफ से लेकर बेटी एशा देओल तक ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।


Click it and Unblock the Notifications