सनी देओल की धमाकेदार तस्वीर, आपको एक दम खुश कर देगी, सारे #FirstLook फेल

सनी देओल, धर्मेंद्र के साथ यमला पगला दीवाना के पार्ट 3 में नज़र आने वाले हैं। और फिल्म का पहला लुक लोगों को काफी पसंद आया था। लेकिन आज जो तस्वीर वायरल हो रही है उसे देखकर, सारे फर्स्ट लुक फेल हो जाएंगे।

दरअसल, सनी देओल, अपने बेटे करण देओल के लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं। पल पल दिल के पास नाम की फिल्म से करण देओल डेब्यू कर रहे हैं और सनी देओल फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। शूटिंग तेज़ी से चल रही है।

dharmendra-surprises-sunny-deol-on-pal-pal-dil-ke-paas-sets

फिल्म के सेट पर सनी देओल को सरप्राइज़ देने पहुंच गए, यमला पगला दीवाना फिर से के को स्टार धर्मेंद्र। फिर क्या बाप बेटे की ये प्यारी सी तस्वीर वायरल हो चुकी है।

पिछले दिनों शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे सनी देओल बिल्कुल टूट गए और रो पड़े। यकीन नहीं हो रहा है कि सनी देओल जैसा इंसान कमज़ोर हो जाए। पर ऐसा हुआ और सबकी आंखों के सामने हुआ।

गौरतलब है कि सनी देओल, काफी मुश्किलों के बाद, अपने बेटे करण देओल को लॉन्च करने जा रहे हैं। अब देखना है कि पल पल दिल के पास, करण के लिए कैसी साबित होती है।

खबरें ये भी थी कि करण देओल को आदित्य चोपड़ा लॉन्च करना चाहते थे लेकिन सनी देओल ने साफ मना कर दिया। क्योंकि एक समय था जब शाहरूख खान को डर में अचानक से हीरो बना दिया गया और सनी देओल को बिना बताए उनके सीन तक काट दिए गए।

यश चोपड़ा का ये धोखा, सनी देओल कभी नहीं भूले और इसके बाद उन्होंने कभी यशराज फिल्म्स के साथ काम नहीं किया। अब सनी देओल, करण देओल की फिल्म खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। जानिए बॉलीवुड के उन एक्टर्स को जिन्होंने डायरेक्शन में हाथ आज़माया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X