..................... किसानों के सपोर्ट में आए धर्मेंद्र | Dharmendra supports protesting farmers, says, government should do something fast - Hindi Filmibeat

दिलजीत के बाद, अब किसानों के सपोर्ट में आए धर्मेंद्र- कहा, उनकी पीड़ा देखकर बहुत दुखी हूं

कृषि बिल को लेकर लंबे समय से देश में किसान आंदोलन चल रहा है। हरियाणा, पंजाब और देश के अलग-अलग हिस्सों के किसान इस बिल का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में देश की जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी किसानों के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं।

अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्विट करते हुए लिखा- "किसानों भाईयों की पीड़ा देखकर बहुत दुखी हूं, सरकार को जल्द कुछ करना चाहिए।" बता दें, इससे पहले भी धर्मेंद्र ने किसानों के समर्थन में ट्विट किया था। लेकिन फिर वह डिलीट कर दिया गया था, जिसको लेकर वह ट्रोल भी हुए थे।

Dharmendra

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 16वां दिन है। दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सोनू सूद, तापसी पन्नू, गिप्पी ग्रेवाल से लेकर स्वरा भास्कर तक.. कई सेलिब्रिटी किसानों के सपोर्ट में हैं। दिलजीत तो किसानों के बीच भी होकर आए। साथ ही किसानों को 1 करोड़ का डोनेशन भी दिया।

वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने किसानों को सपोर्ट करते हुए ट्विट किया.. "किसान तो हमारे सैनिक हैं। उनके डर को कम करने की जरूरत है। उनकी उम्मीदों को पूरा करने की जरूरत है। एक लोकतंत्र के रूप में हमें इस मुश्किल को जल्द सुलझाना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X