सनी देओल की Latest PICS - एकदम जबरदस्त- फिल्म रिलीज से पहले का धमाल!
बीते जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपनी और सनी देओल एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। कुछ ही देर बाद उन्होंने फिर सनी देओल और उनके बेटे करण देओल की तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में बाप- बेटे के बीच गहरा बांड दिख रहा है।
'रेस 3' की टीम के साथ सलमान खान, जमकर की पार्टी
सनी देओल के साथ अपनी तस्वीर डालकर धर्मेंद्र ने लिखा- प्यारे तरसते एहसास, मिलते ही मौका भर जाते हैं घूंट मोहब्बत की.. गौरतलब है कि जल्द ही फिल्म यमला पगला दीवाना 3 में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल साथ दिखने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग हो रही है।

वहीं, खास बात है कि इसी साल करण देओल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म का नाम है- पल पल दिल के पास.. जिसका निर्देशन सनी देओल कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शिमला में हुई है।
करण देओल की डेब्यू के लिए कुछ और बड़े बैनर ने भी अप्रोच किया था। लेकिन सनी देओल चाहते थे कि अपने बेटे को वो खुद ही लांच करें। खैर, बतौर एक्टर भी 2018 में सनी देओल तीन फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं।
सबसे पहले आएगी देओल परिवार की 'यमला पगला दिवाना फिर से'.. फिर आएगी अमीषा पटेल, प्रीति जिंटा के साथ सनी देओल की फिल्म भैय्याजी सुपरहिट.. और आखिरकार इस साल रिलीज होगी सालों से अटकी मोहल्ला अस्सी।


Click it and Unblock the Notifications
