हेमा-धर्मेन्द्र साथ-साथ

DharmendraHemamalini
ईशा देओल ने वो कर दिखाया है, जो पिछले तीस सालों में बॉलीवुड का कोई भी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर नहीं कर पाया। ईशा ने अपने पेरेंट्स- बॉलीवुड की हिट जोडी-हेमामालिनी और धर्मेंद्र को साथ काम करने के लिए राजी कर लिया है। 1987 में आई फिल्म 'जान हथेली पे' के बाद दोनों ने साथ काम न करने का निर्णय किया था (वैसे दोनों फिल्म 'आतंक' में भी साथ आ चुके हैं। यह फिल्म 'जान हथेली पे' से भी पहले की है, लेकिन यह रिलीज हुई 1996 में)।

एक हिन्दी दैनिक के मुताबिक एक लंबे गैप के बाद हेमा की होम प्रोडक्शन फिल्म 'टैल मी ओ खुदा' में दोनों साथ नजर आएंगे। 'शोले' की बसंती और वीरू के रोल्स को यादगार बनाने वाली हेमा और धर्मेंद्र की हिट जोडी ने 'नया जमाना', 'सीता और गीता', 'राजा जानी', 'जुगनू', 'दोस्त' और 'प्रतिज्ञा' जैसी सफल फिल्में दी हैं। 1980 में शादी के बाद उन्होंने यह संकेत दे दिया था कि अब वे सिर्फ दूसरे कलाकारों के साथ काम करेंगे।

'टैल मी ओ खुदा' के डायरेक्टर मयूर पुरी इस बात से बहुत रोमांचित हैं कि 'बसंती' और 'वीरू ' उनकी फिल्म में साथ काम करेंगे। जैसा कि मयूर कहते हैं, 'दोनों लगभग दो दशक बाद फिल्म में साथ आ रहे हैं। वे बॉलीवुड की अब तक की सबसे सफलतम जोडियों में रहे हैं। यदि आप बॉलीवुड की हिट जोडियों का जिक्र करना चाहेंगे, तो जुबान पर सिर्फ राज कपूर-नर्गिस और धर्मेंद्र-हेमामालिनी का नाम आएगा।

कयास लगाया जा रहा है कि हेमामालिनी और धर्मेंद्र फिल्म में ईशा देओल के पेरेंट्स का रोल करेंगे । उम्मीद हैं कि एक रीयल फैमिली को ऑनस्क्रीन देखकर लोग काफी खुश होंगे ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X