यमला पगला दीवाना फिर में में सलमान खान के अलावा ये दिग्गज अभिनेता करेगा कैमियो
यमला पगला दीवाना की तीसरी फिल्म इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है। इस फिल्म के लिए सलमान खान का नाम काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है। गौरतलब है कि सनी देओल, धर्मेंद्र और बॉबी देओल की इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करते हुए नजर आएंगे। खबर है कि सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि एक और दिग्गज अभिनेता का नाम इस फिल्म के लिए सामने आ रहा है। ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि दमदार आवाज के मालिक और धर्मेंद्र के दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा है।
बता दें कि अपनी दमदार आवाज और बेबाक बात को लेकर चर्चा में रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को काफी समय से फिल्मों में नहीं देखा गया है।

इस फिल्म को लेकर जो चर्चा हो रही है अगर ये सच हुए तो फिल्म मे धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी देखने लायक होगी। इस फिल्म के लिए सलमान खान का नाम तो पहले ही सामने आ गया था..
खबर थी कि सलमान खान इस फिल्म के एक गाने में भी घमाल मचाते हुए नजर आने वाल है। इस सीरीज की पहली और दूसरी फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी और लोगों ने फिल्म में काफी एंज्वाय किया था।
बता दें कि सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर आती है वो धमाल की मचाते हुए नजर आते है।
बॉबी ने फिल्म रेस 3 से बड़े पर्दे पर वापसी की है जिसका पूरा क्रेडिट सलमान खान को जाता है। इस समय बॉबी सलमान खान की तारीफ करते नहीं थक रहे है।
बॉबी देओल को इस फिल्म के बाद कई फिल्में मिल गई जिसके कारण वो सलमान खान के गुणगान गाते नही थक रहे है। फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा को एक कॉमेडी फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
अब देखना ये है कि लोग इस स्टारकास्ट को कितना प्यार देते है। फिल्म काफी ज्यादा लाइमलाइटम में है और लोगों को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें है।


Click it and Unblock the Notifications
