सायरा बानो ने चार दिन पहले किया था फोन, दिलीप साब के बाद सब खाली लग रहा होगा - धर्मेंद्र ने बताया तबीयत का हाल

दिलीप कुमार की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो अस्पताल में भर्ती हैं और अब उनके परिवार के बेहद करीबी एक्टर धर्मेंद्र ने सायरा बानो की सेहत पर बात करते हुए बताया है कि सायरा ने तीन - चार दिन पहले ही फोन कर अपनी तबीयत का हाल दिया था। टाईम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में धर्मेंद्र ने सायरा बानो की तबीयत के बारे में बात की।

जब धर्मेंद्र ने सायरा बानो को कॉल किया तो वो जवाब नहीं दे पाई थीं। बाद में उन्होंने धर्मेंद्र को कॉल कर बताया कि उनकी तबीयत आजकल अच्छी नहीं रहती है।

dharmendra-shares-saira-banu-called-to-inform-she-is-not-well-is-feeling-void-after-dilip-saab

धर्मेंद्र ने इस बातचीत में बताया, "हालांकि मैंने ज़्यादा सवाल नहीं पूछे लेकिन आप समझ ही सकते हैं कि दिलीप साहब के जाने के बाद उन्हें कैसा लग रहा होगा। सब खाली खाली लगता होगा।" धर्मेंद्र ने बताया कि वो जल्दी ही सायरा बानो से बात करेंगे और उनके जल्दी ठीक होने की भगवान से प्रार्थना करेंगे।

सायरा बानो और दिलीप कुमार के स्पोक्सपर्सन फैज़ल फारूखी ने भी सायरा बानो की तबीयत के बारे में बात करते हुए बताया, अभी वो आईसीयू में हैं लेकिन उनकी तबीयत ठीक है। दिलीप साहब के जाने के बाद से उन्हें बहुत ही ज़्यादा स्ट्रेस था और वो अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पा रही थीं।

होनी है Angiography

होनी है Angiography

टाईम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टर नितिन गोखले ने बताया कि अभी तो सायरा जी की सेहत में सुधार है लेकिन जल्दी ही उनकी Angiography करनी होगी। फिलहाल उनके डायबिटीज़ को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही कोई ईलाज हो पाएगा। नितिन गोखले के पिता, सायरा बानो और दिलीप कुमार, दोनों के डॉक्टर रहे हैं।

7 जुलाई को दिलीप साहब का निधन

7 जुलाई को दिलीप साहब का निधन

गौरतलब है कि लंबी बीमारी से लड़ने के बाद 7 जुलाई को भारत के सबसे महान अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया। कई सालों से दिलीप कुमार बीमारी चल रहे थे लेकिन उनकी पत्नी सायरा बानो ने उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखा था। इतना ही नहीं, सायरा बानो कोरोना काल में भी साए की तरह दिलीप कुमार की सेहत का ख्याल रखा।

साब के निधन से टूटीं

साब के निधन से टूटीं

दिलीप कुमार साहब के निधन से सायरा बानो पूरी तरह टूट गई थीं। उनके दुख में शामिल होने वाले सबसे पहले इंसान थे शाहरूख खान जिन्हें दिलीप कुमार और सायरा बानो अपना बेटा मानते हैं। सायरा बानो और दिलीप कुमार के बच्चे नहीं है लेकिन इंडस्ट्री में कई परिवार उनके बेहद करीब हैं।

धर्मेंद्र ने बांटा था दुख

धर्मेंद्र ने बांटा था दुख

दिलीप कुमार के निधन के दौरान, धर्मेंद्र भी सायरा बानो को संभालते नज़र आए थे। सायरा बानो ने दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर के पास बैठकर बार बार धर्मेंद्र से कहा कि देखो, साहब ने पलकें झपकाई हैं। इसे सुनकर धर्मेंद्र भी टूट गए थे। उन्होंने ये बातें, अपना दिल हल्का करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

54 सालों का साथ

54 सालों का साथ

जब से कोरोना का कहर देश में शुरू हुआ, तब से लगातार सायरा बानो, दिलीप कुमार की सेहत का पूरा ध्यान रख रही हैं। इस समय उन्हें इंफेक्शन से बचाने की पूरी ज़रूरत है इसलिए कोरोना से बचाव के सारे नियमों का पालन किया जा रहा है। 2020 में दोनों ने अपनी शादी के 54 साल पूरे किए थे लेकिन किसी तरह का कोई जश्न नहीं मनाया था।

जल्दी ठीक होने की कामना

जल्दी ठीक होने की कामना

सायरा बानो ने बहुत ही कम उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और कदम रखते ही दिलीप कुमार से शादी कर ली थी। दोनों का साथ देख फैन्स उन्हें हमेशा दुआएं देते थे। इस समय भी पूरा देश सायरा बानो जी की सेहत के लिए दुआ कर रहा है कि वो जल्दी से ठीक होकर घर वापस लौट आएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X