..................... धर्मेंद्र ने शेयर की अंतिम विदाई से पहले दिलीप कुमार के साथ आखिरी तस्वीर | Dharmendra shares heartbreaking last picture with Dilip Kumar - Hindi Filmibeat

"सायरा ने कहा धरम देखो साहब ने पलकें झपकाईं"- धर्मेंद्र ने शेयर की दिलीप कुमार की दिल तोड़ने वाली तस्वीर

दिलीप कुमार के निधन से पूरी इंडस्ट्री क्षुब्ध है। वहीं कई अभिनेता हैं जिनके लिए दिलीप कुमार बड़े भाई जैसे थे। धर्मेंद्र भी दिलीप कुमार को अपना बड़ा भाई मानते थे और उनके निधन से धर्मेंद्र टूट चुके हैं। दिलीप कुमार साहब के साथ धर्मेंद्र ने अपनी आखिरी तस्वीर शेयर की।

धर्मेंद्र ने ट्विटर पर ये तस्वीर शेयर की जहां वो नम आंखों के साथ दिलीप साहब के पार्थिव शरीर के पास बैठे हैं। ये तस्वीर दिल तोड़ देने वाली है। लेकिन धर्मेंद्र ने जो आगे लिखा वो पढ़कर किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

dharmendra-shares-heartbreaking-last-picture-with-dilip-kumar-saira-banu-asks-to-see-if-he-s-alive

इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा - "सायरा ने जब कहा, धरम देखो साहब ने पलकें झपकाईं, दोस्तों जान निकल गई मेरी। मालिक मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करे।"

इस तस्वीर को शेयर करने के बाद धर्मेंद्र ने आगे लिखा - दोस्तों मुझे दिखावा नहीं आता है लेकिन मैं अपने जज़्बात पर काबू नहीं कर पाता हूं। अपने समझ के कह जाता हूं।

बड़े भाई जैसे थे दिलीप कुमार

बड़े भाई जैसे थे दिलीप कुमार

धर्मेंद्र ने NDTV से बातचीत में बताया कि दिलीप कुमार उनके बड़े भाई जैसे थे। 60 के दशक में उन्होंने दिलीप कुमार से एक स्वेटर उधार लिया। धर्मेंद्र को वो स्वेटर बहुत पसंद था। उन्होंने वो स्वेटर दिलीप साहब को कभी नहीं लौटाया।

सूट पहनने की ज़िद

सूट पहनने की ज़िद

इसी बातचीत में धर्मेंद्र ने बताया कि एक बार दिलीप साहब ने अपना सूट पहनने की ज़िद कर दी। धर्मेंद्र उन्हें ना नहीं कर पाते थे तो उन्होंने सायरा को बताया कि मैं उनका सूट नहीं पहन सकता, वो मुझे ढीला होता है।

याद दिलाया स्वेटर का किस्सा

याद दिलाया स्वेटर का किस्सा

बाद में धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार साहब को याद दिलाया कि कैसे धर्मेंद्र ने उनका एक स्वेटर ले लिया था। चूंकि दिलीप साहब को वो स्वेटर काफी पसंद था इसलिए उन्हें भी ये किस्सा याद था।

दो ही स्वेटर थे

दो ही स्वेटर थे

धर्मेंद्र को उस स्वेटर का किस्सा बताते हुए दिलीप साहब ने कहा कि हां, मैं दो स्वेटर पैरिस से लाया था। लेकिन एक तुमने ले लिया और दूसरा नासिर ने ले लिया। धर्मेंद्र बताते हैं कि दिलीप साहब ऐसे ही बड़े भाई थे, कभी किसी चीज़ के लिए ना नहीं करते थे।

हज हो गया

हज हो गया

आज तक से एक बातचीत में धर्मेंंद्र ने कहा कि जब भी दिलीप कुमार के घर जाता था ऐसा लगता था कि हज हो गया। उन्होंने कभी पराया महसूस नहीं कराया। हमेशा ऐसा लगा कि वो मेरे बड़े भाई ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X