Pics: मां प्रकाश कौर के बाद पिता धर्मेंद्र को छुट्टियों पर घुमाने ले गए सनी देओल, पिता ने लिखा प्यारा सा नोट
ज़िंदगी में सबसे ज़्यादा सुकून मिलता है तब जब आप किसी शांत सी जगह पर अपने परिवार के साथ समय बिताएं। और ऐसा ही सुकून आजकल मिल रहा है सुपरस्टार धर्मेंद्र को। धर्मेंद्र आजकल सनी देओल के साथ छुट्टियों पर हैं और पहाड़ घूम रहे हैं। काफी समय से वो केवल अपने फार्महाउस पर थे।
ऐसे में सनी देओल ने तय किया कि वो धर्मेंद्र को एक ब्रेक देंगे जिसके बाद सनी देओल और धर्मेंद्र घूमने के लिए हिमाचल चले गए। सनी देओल के साथ धर्मेंद्र ने एक वीडियो भी शेयर किया।

हिमाचल के पहाड़ों का नज़ारा लेते हुए धर्मेंद्र ने ये वीडियो अपने फैन्स के साथ शेयर करते हुए लिखा - मेरा बेटा, मुझे घुमाने के लिए हमारे हिमाचल लेकर आया है। बहुत ही शानदार हॉलीडे।

मां प्रकाश कौर के साथ छुट्टियां
कुछ समय पहले ही सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक हॉलीडे ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन तस्वीरों में अपनी मां प्रकाश कौर के साथ सनी देओल इस वीडियो में बर्फ से खेलते नज़र आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा - हम जितने भी बड़े हो जाएं, इनके लिए तो हम बच्चे ही रहेंगे ।

धर्मेंद्र ने भी बिताया समय
बात करें धर्मेंद्र की तो कुछ समय पहले, उन्होंने भी अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ कुछ समय बिताया। कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र को उनके घर सरप्राइज़ देने पहुंची उनकी बेहद अज़ीज़ को स्टार, दोस्त और बीते ज़माने की सुपरस्टार अभिनेत्री मुमताज़। मुमताज़ 2 - 3 घंटे धर्मेंद्र के साथ रहीं और दोनों ने साथ में काफी अच्छा समय बिताया। मुमताज़ का धर्मेंद्र के जुहू फ्लैट में स्वागत किया धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने जो इस मुलाकात की परफेक्ट मेज़बान की भूमिका निभाते दिखीं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
सुपरस्टार धर्मेंद्र इस समय करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके लिए वो अपना फार्महाउस छोड़ कर, मुंबई में अपने जुहू फ्लैट में रह रहे हैं। सेट से कुछ समय पहले, कॉफी की चुस्कियां लेते एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें धर्मेंद्र काफी फिट नज़र आ रहे हैं। फिल्म में धर्मेंद्र रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजम़ी और जया बच्चन के साथ काम करते दिखाई देंगे।

फिटनेस पर दिया है पूरा ध्यान
धर्मेंद्र अपने फार्महाउस पर अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हुए नज़र आए। जहां एक तरफ वो ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वो अपने स्विमिंग पूल में वॉटर एरोबिक्स करते नज़र आए। धर्मेंद्र का किरदार फिल्म में कैसा होगा, इसके बारे में फिलहाल किसी के पास ज़्यादा जानकारी नहीं है।

लॉकडाउन से फार्महाउस में रह रहे
धर्मेंद्र आजकल, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए फैन्स से जुड़े रहने की कोशिश करते हैं। वहीं ट्विटर पर भी वो फैन्स को जवाब देते दिख जाते हैं। और अक्सर ही अपने विचार और मूड, फैन्स के साथ शेयर करते हैं। गौरतलब है कि लॉकडाउन के पहले से ही धर्मेंद्र अपना समय, अपने फार्महाउस पर ही बिताते हैं। 100 एकड़ से भी ऊपर की ज़मीन पर बने इस फार्महाउस में उनकी एक गोशाला भी है।

अपकमिंग फिल्में
अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अलावा, धर्मेंद्र, अपने बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और पोते करण देओल के साथ जल्दी ही फिल्म अपने के सीक्वल अपने 2 में नज़र आने वाले हैं।
My darling son , took me for a loving trip to our beautiful Himachal🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀A lovely holiday 🙏 pic.twitter.com/VsK7sKe3rz
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) November 21, 2021


Click it and Unblock the Notifications