धर्मेंद्र ने जया बच्चन के साथ शेयर की एक पुरानी खूबसूरत तस्वीर, कहा, 'कभी बड़ी फैन थी मेरी', फिर साथ आएंगे नजर
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं। वहीं, कभी कभी फिल्मों से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को भी ट्विटर पर शेयर करते हैं। ताजा बात करें तो धर्मेंद्र ने जया बच्चन के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर पुराने दिनों को याद किया है। ये तस्वीर फिल्म 'गुड्डी' से है।
तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- 'वर्षों बाद अपनी गुड्डी के साथ। गुड्डी जो कभी बड़ी फैन थीं मेरी। खुश खबरी।' बता दें, धर्मेंद्र और जया बच्चन एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने वाले हैं, जिसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं।

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी दिखने वाले हैं। इस रोमांटिक- ड्रामा को करण जौहर डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म 2022 में आने वाली है।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए धर्मेंद्र ने कहा, "मैं अभी भी जया बच्चन को 'गुड्डी' में अपनी को-स्टार के तौर पर याद करता हूं। उस फिल्म के दौरान वह हमेशा कहती थीं, धर्म जी में फैन हूं आपकी। और मैं कह सकता हूं कि वह एक वास्तविक प्रशंसकी थीं।"


Click it and Unblock the Notifications