..................... Dharmendra says he don't believe in number game, हम पैक नहीं पैग बनाते थे: धर्मेंद्र - Hindi Filmibeat

हम पैक नहीं पैग बनाते थे: धर्मेंद्र

धर्मेंद्र और उनके छोटे बेटे बॉबी देओल हाल ही में पीपल मैगजीन के स्पेशल एडीशन के कवर पेज लॉंच के दौरान नज़र आए। धर्मेंद्र और बॉबी देओल के आते ही वहां का समां शायराना हो गया और लोग अपने अपने काम छोड़ धर्मेंद्र को सुनने लगे। काफी देर तक मीडिया और लोगों से घिरे हुए धर्मेंद्र ने उस इवेंट के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें मीडिया से शेयर कीं और साथ ही अपनी आने वाली फिल्म यमला पगला दीवाना-2 के बारे में भी बात की। सन्नी देओल भी इस इवेंट का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से वो इस इवेंट में शामिल ना हो सके। धर्मेंद्र और बॉबी देओल ने मिलकर कुछ यूं समां बांधा कि लोगों की नज़र स्टेज पर से हटी ही नहीं।

पीपल मैगजीन के इस स्पेशल एडीशन के कवर पेज पर देओल फैमिली यानी धर्मेंद्र, सनी और बॉबी की तस्वीर पब्लिश की गयी है। साथ ही इन तीनों देओल का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी इस मैगजीन में पब्लिश किया गया है। इस इंटरव्यू को लेकर धर्मेद्र पाजी काफी खुश और उत्साहित नज़र आए। धर्मेंद्र ने इस इवेंट के दौरान मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कि बॉलीवुड के टॉप के एक्टरों की दौड़ में कभी भी देओल परिवार का कोई सदस्य शामिल क्यों नहीं हुआ इस पर धर्मेंद्र का जवाब था "मैं अगर चाहता तो 80 के दशक में किसी को भी अपने से आगे नहीं जाने देता। लेकिन मैं कभी भी इस रेस में शामिल नहीं रहा। हम देओल लोगों के दिलों में रहना चाहते हैं दिमाग में नहीं। दिमाग सोचकर काम करता है दिल तो प्यार करता। हमें लोगों का प्यार चाहिए और हमें वो मिला भी है।"

सन्नी देओल भले ही इस इवेंट के दौरान मोजूद नहीं थे लेकिन उनकी गैर मौजूदगी के बावजूद धर्मेंद्र और बॉबी ने उनकी कई सारी बातें की। फिल्म यमला पगला दीवाना के बारे में बताते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी। इस फिल्म में भी बेहतरीन कॉमेडी है और लोगों के दिल को छू जाने वाली स्टोरी है।

इस इवेंट के दौरान और क्या क्या हुआ ये जानने के लिए पढ़िये स्लाइड्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X