धर्मेन्द्र अस्पताल में भर्ती, हेमा मालिनी ने दिया हेल्थ अपडेट
[बॉलीवुड न्यूज] कल हमने आपको खबर दी थी कि अभिनेता धर्मेद्र को साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल, आज धर्मेन्द्र की पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी ट्विटर के माध्यम से इस खबर की पुष्टि कर दी है और साथ ही अपडेट भी दिया है।

हेमा मालिनी ने ट्विट किया है कि, 'धरम जी के बारे में अपडेट..वह अस्पताल में भर्ती हैं..वह हमेशा थकान महसूस करते हैं, इसलिए उनका रक्त परीक्षण किया जाएगा.. और कंधे में दर्द की शिकायत भी है..
उन्होंने आगे लिखा, 'उनके खून में हीमोग्लोबीन की मात्रा थोड़ी कम थी, इसलिए वह एनिमिक हैं। अब वह देखरेख में हैं। कुछ दिन में उनके कंधे की सर्जरी हो सकती है। प्रार्थना है कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।'
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











