जया बच्चन को था धर्मेंद्र पर क्रश, एक्टर ने किया खुलासा और कहा वो सोफे के पीछे...

इन दिनों करण जौहर की आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फिल्म मल्टीस्टारर होने वाली है। इस फिल्म में दिग्गज सितारों के साथ-साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी नजर आने वाले हैं। काफी लंबे वक्त के बाद में धर्मेंद्र और जया बच्चन एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। लेकिन इसी पर हाल ही में धर्मेंद्र ने जया बच्चन को लेकर एक पुराना राज खोल डाला है जिसको सुन हर कोई हैरान हो रहा है।
जया के पहले क्रश थे धर्मेंद्र
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि जया बच्चन के वह पहले क्रश थे। फिल्म 'गुड्डी' के समय पर जब धर्मेंद्र सेट पर हुआ करते थे तो जया बच्चन सोफे के पीछे छुप जाया करती थी। धर्मेंद्र ने ज़ूम से बात करते हुए यह भी बताया था कि वह जया का प्यार और रिस्पेक्ट हुआ करते थे। इतना ही नहीं एक्टर ने कहा कि "मैं जया और अमिताभ बच्चन को काफी लंबे वक्त से जानता भी हूं। मुझे बहुत अच्छे से याद है कि फिल्म शोले के समय पर हमने कितनी मस्ती की थी।"
शूटिंग के दौरान खूब करते थे मस्ती
धर्मेंद्र ने इसी के आगे यह भी कहा कि "उस समय शूट के दौरान काफी ज्यादा मजा आया करता था। उनके साथ आउटडोर शूट पिकनिक जैसा बन जाता था। लेकिन अब फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग के दौरान भी हमें काफी मजा आया और उनकी पूरी टीम उनके परिवार की जैसी ही हो जाती है। बता दें कि साल 2021 में धर्मेंद्र ने जया बच्चन के साथ में एक तस्वीर को भी साझा किया था। जब फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग शुरू हुई थी। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि "बरसों बाद, अब अपने गुड्डी के साथ। गुड्डी जो मेरी फैन हुआ करती थी और एक अच्छी खबर है।"
फिल्म में नज़र आने वाले हैं तीन दिग्गज कलाकार
वहीं अगर हम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इस का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। जो कि दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया गया। एक बार फिर से करण जौहर एक फैमिली ड्रामा और लव स्टोरी रिलेटेड फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में तीन दिग्गज कलाकार के साथ साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे। इस फिल्म को 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications