शायराना अंदाज- 'धर्मेंद्र' ने सुनाई पहली Love Story, स्कूल में हुआ प्यार- Valentine से पहले खुलासा
अभिनेता धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी ज्यादा मस्त-मौला रहते हैं और अक्सर अपनी बातों से सबको खुश करने की कोशिश करते हैं। हाल ही में उन्होने कुछ ऐसा किया है जिससे नौजवानों के दिलों में फिर से हलचल शुरु हो जाएगी और उनके फैंस इस बात को जानकर खुश हो जाएंगें। दरअसल धरम पाजी ने वेलेंटाइन्स डे के ठीक पहले अपनी पहली प्रेम कहानी बताई है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये प्रेम कहानी हेमा मालिनी की है तो आप गलत है।
दरअसल धर्मेंद्र को पहली मोहब्बत स्कूल में हुई थी और वो लड़की उनके स्कूल टीचर की बेटी थी। धर्मेंद्र ने पूरी बात शायरी के अंदाज कही कि..मैं छोटा था, मासूम थी उम्र मेरी, वो क्या थी, पता नहीं, पास जाने को जिसके, साथ बैठने को जिसके जी चाहता था।

वो तालिबा थी आठवीं की, मैं छठीं में पढ़ता था, वो हमारे स्कूल टीचर की बेटी थी, नाम हमीदा था, यूं ही मुस्कुरा देती मैं पास चला जाता, चुप रहती मैं सिर झुका लेता, पांव के अंगुठे से जमीन कुरेदता रहता।
बता दें कि धरम पाजी का ये ट्वीट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। फिलहाल आपको बता दें कि इस बार का वेलेंटाइन्स डे बॉलीवुड के इन सितारों के लिए काफी खास होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











