चार दिन से ICU में भर्ती थे धर्मेंद्र, घर लौटकर फैन्स के लिए बनाया वीडियो, कहा - मैंने अपनी गलती से सीख लिया

मशहूर एक्टर धर्मेंद्र, अस्पताल में भर्ती थे और इस बात की जानकारी, रविवार को बाहर आई। धर्मेंद्र पिछले चार दिनों से आईसीयू में थे। उनके बेटे सनी देओल उनसे मिलने भी पहुंचे थे। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि ये केवल रूटीन चेकअप था और घबराने की कोई बात नहीं है। लेकिन फैन्स, 86 साल के अपने सुपरस्टार के लिए काफी चिंतित थे।

अब धर्मेंद्र स्वस्थ हैं और घर लौट आए हैं। इस बात की जानकारी, धर्मेंद्र ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी। धर्मेंद्र ने एक वीडियो में फैन्स को अस्पताल जाने का कारण भी बताया।

dharmendra-returns-home-after-being-admitted-in-icu-for-four-days-posts-a-video-message-for-fans

धर्मेंद्र ने अपने फैन्स को मेसेज देते हुए कहा - दोस्तों, किसी भी चीज़ की अति कभी नहीं करनी चाहिए। मैंने ऐसा किया और मुझे झेलना पड़ा। मेरी कमर की मांसपेशियां बुरी तरह खिंच गई थीं जिसकी वजह से मुझे अस्पताल जाना पड़ा। वहां दो चार दिन तो काफी मुश्किल थे। बहरहाल, अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। आप लोगों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से मैं घर आ चुका हूं और ये सीख चुका हूं कि अति मत करिए।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

धर्मेंद्र इस समय फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से वो करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र शबाना आज़मी, जया बच्चन, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फैन्स करण जौहर की फिल्म में धर्मेंद्र की एंट्री से बेहद खुश हैं।

दोस्तों के साथ बिताया समय

दोस्तों के साथ बिताया समय

कुछ समय पहले, धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ कुछ समय बिताया। साथ ही धर्मेंद्र को उनके घर सरप्राइज़ देने पहुंची उनकी बेहद अज़ीज़ को स्टार, दोस्त और बीते ज़माने की सुपरस्टार अभिनेत्री मुमताज़। मुमताज़ 2 - 3 घंटे धर्मेंद्र के साथ रहीं और दोनों ने साथ में काफी अच्छा समय बिताया। मुमताज़ का धर्मेंद्र के जुहू फ्लैट में स्वागत किया धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने जो इस मुलाकात की परफेक्ट मेज़बान की भूमिका निभाते दिखीं।

पहले से फिट हो चुके हैं धर्मेंद्र

पहले से फिट हो चुके हैं धर्मेंद्र

सुपरस्टार धर्मेंद्र इस समय करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके लिए वो अपना फार्महाउस छोड़ कर, मुंबई में अपने जुहू फ्लैट में रह रहे हैं। सेट से कुछ समय पहले, कॉफी की चुस्कियां लेते एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें धर्मेंद्र काफी फिट नज़र आ रहे हैं। फिल्म में धर्मेंद्र रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजम़ी और जया बच्चन के साथ काम करते दिखाई देंगे।

फिट रहने की पूरी कोशिश

फिट रहने की पूरी कोशिश

इस दौरान धर्मेंद्र अपने फार्महाउस पर अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हुए नज़र आए थे। इस दौरान जहां एक तरफ वो ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वो अपने स्विमिंग पूल में वॉटर एरोबिक्स करते नज़र आए। धर्मेंद्र का किरदार फिल्म में कैसा होगा, इसके बारे में फिलहाल किसी के पास ज़्यादा जानकारी नहीं है।

लॉकडाउन में फार्महाउस किया इंजॉय

लॉकडाउन में फार्महाउस किया इंजॉय

धर्मेंद्र आजकल, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए फैन्स से जुड़े रहने की कोशिश करते हैं। वहीं ट्विटर पर भी वो फैन्स को जवाब देते दिख जाते हैं। और अक्सर ही अपने विचार और मूड, फैन्स के साथ शेयर करते हैं। गौरतलब है कि लॉकडाउन के पहले से ही धर्मेंद्र अपना समय, अपने फार्महाउस पर ही बिताते हैं। 100 एकड़ से भी ऊपर की ज़मीन पर बने इस फार्महाउस में उनकी एक गोशाला भी है।

बेटे के साथ छुट्टियां

बेटे के साथ छुट्टियां

काफी समय से धर्मेंद्र अपने अपने फार्महाउस पर ही थे। ऐसे में कुछ महीनों पहले सनी देओल ने तय किया कि वो धर्मेंद्र को एक ब्रेक देंगे जिसके बाद सनी देओल और धर्मेंद्र घूमने के लिए हिमाचल चले गए थे। सनी देओल के साथ धर्मेंद्र ने एक वीडियो भी शेयर किया था।

अपने 2 का सीक्वल

अपने 2 का सीक्वल

अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अलावा, धर्मेंद्र, अपने बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और पोते करण देओल के साथ जल्दी ही फिल्म अपने के सीक्वल अपने 2 में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म की भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X