..................... Dharmendra Remembers Old Days in Nostalgic Video Sings Classic Song from Arzoo Film - Hindi Filmibeat

Dharmendra ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, 89 की उम्र में ये काम करते आए नजर

Dharmendra

Dharmendra Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपनी लाइफ की अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। लेकिन उनके फैंस को लगातार उनकी चिंता भी सताती रहती है, क्योंकि वो उम्र के ऐसे पड़ाव पर पहुंच गए हैं, जहां उनके फैंस उनकी खैरियत पूछते रहते हैं।

धर्मेंद्र गा रहे गाना

अब धर्मेंद्र ने अपना एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि वो अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। जी हां, इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक पुराना गाना बज रहा है और धर्मेंद्र भी उस गाने को गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, गाना गाते वक्त उनके चेहरे के हाव-भाव देखकर लग रहा है कि उनकी इस गाने से जुड़ी कोई याद है जो उन्हें याद आ गई है।

लोगों ने किया कमेंट

धर्मेंद्र ने अपना वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'मैं दिलीप साहब से बहुत प्यार करता हूं... मुझे उम्मीद है कि आपको आरजू फिल्म के इस गाने का ये हिस्सा पसंद आएगा।' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट्स की बरसात ही कर दी।

धर्मेंद्र ने मनाई 71वीं सालगिरह

धर्मेंद्र के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें, कुछ दिन पहले धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ 71वीं शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर बॉबी देओल ने धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की एक फोटो भी शेयर की, जिसमें दोनों ने माला पहन रखी थी और मुस्कुरा रहे थे।

धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म

धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में अपनी एक्टिंग से तहलका मचाने के बाद धर्मेद्र श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' में नजर आएंगे। फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X