जयललिता के जाने पर धर्मेंद्र ने किया पुराने दिनों को याद
धर्मेंद्र ने भी जयललिता के देहांत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जयललिता से जुड़ी यादें शेयर कीं।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के देहांत के बाद पूरा देश शोक में हैं। पूरा बॉलीवुड जयललिता को श्रद्धांजलि भी दे रहा है। हाल ही में धर्मेंद्र ने भी जयललिता के देहांत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जयललिता से जुड़ी यादें शेयर कीं।

धर्मेंद्र ने कहा कि जब मुझे उनके निधन की खबर मिली तो मैं बहुत भावुक हो गया था। मैं उन सब यादों को फिर से ताज़ा कर लेना चाहता था, जिन्हें हमने 60 के दशक में जिया था।
#Breaking - बदली रईस की रिलीज डेट..फिर काबिल के साथ होगी Clash
धर्मेंद्र ने कहा कि जी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थीं और एक निपुण अभिनेत्री थीं। इसलिए इज्जत फिल्म के लिए उन्हें चुना गया। आपको बता दें कि बॉलिवुड अभिनेता धर्मेन्द्र ने जयललिता के साथ फिल्म 'इज्जत' में काम किया था। यह जयललिता की एक मात्र बॉलिवुड फिल्म थी।


Click it and Unblock the Notifications











