धर्मेंद्र ने 'रॉकी और रानी..' में शबाना आज़मी के साथ किसिंग सीन पर दिया रिएक्शन, बोले- "जब करण ने हमें.."

Dharmendra Reacts To Kissing Shabana Azmi In RRKPK: फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में एक सीन के दौरान धर्मेंद्र और शबाना आज़मी किस (kiss) करते हुए दिखते हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। जहां कुछ इसे एक प्यारा सीन बता रहे हैं और दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ इससे नाराज दिख रहे हैं।
बहरहाल, अब खुद धर्मेंद्र ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने फिल्म में सह-कलाकार शबाना आजमी के साथ अपने ऑनस्क्रीन किस के बारे में खुलकर बात की और कहा कि ये सीन कहानी के लिहाज से जरूरी थी।
धर्मेंद्र ने किसिंग सीन पर दिया रिएक्शन
फिल्म में शबाना और धर्मेंद्र ने बिछड़े हुए प्रेमियों की भूमिका निभाई है जो सालों बाद फिर से मिलते हैं। धर्मेंद्र ने कहा, "मैं सुन रहा हूं कि मैंने और शबाना ने किसिंग सीन देकर दर्शकों को हैरान कर दिया है। साथ ही उन्होंने हमारी तारीफ भी की है। मुझे लगता है कि लोगों को इसकी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होगा, इसीलिए ऐसा रिएक्शन मिला। आखिरी बार मैंने 'लाइफ इन ए मेट्रो' में नफीसा अली के साथ किसिंग सीन किया था। उस वक्त लोगों ने इसकी तारीफ की थी।"
रोमांस की कोई उम्र नहीं होती
अभिनेता ने आगे कहा, "जब करण (जौहर) ने हमें यह सीन सुनाया तो हम समझ गए और महसूस किया कि यह सीन फिल्म के लिए जरूरी है। इसे जबरदस्ती फिल्म में नहीं रखा गया है। मैंने कहा कि हां मैं यह (किसिंग) सीन करूंगा। साथ ही, मैं यह मानता हूं कि रोमांस की कोई उम्र नहीं होती। उम्र तो सिर्फ एक नंबर है। उम्र की परवाह किए बिना दो लोग किस करके ही एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार दिखा सकते हैं। इसे करते समय शबाना और मुझे दोनों को किसी भी तरह की awkwardness महसूस नहीं हुई क्योंकि इसे बहुत ही खूबसूरत तरीके से शूट किया गया था।"


Click it and Unblock the Notifications