पोते करण देओल की पहली फिल्म Pal Pal Dil Ke Paas को लेकर दादा धर्मेंद्र का पहला रिएक्शन
Recommended Video
सुपरस्टार सनी देओले के बड़े बेटे करण देओल इस समय फिल्म पल पल दिल के पास को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और दोनो काफी मेहनत कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म को लेकर करण के दादा और सुपरस्टार धर्मेंद्र का पहला रिएक्शन आ चुका है। उन्होने एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'पल पल दिल के पास में करण देओल और सहर ने काफी अच्छा काम किया है और दोनो को उनकी पहली फिल्म के शुभकामनाएं'।
इसके अलावा उन्होने शुक्रिया अदा करने के लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया जहां उन्होने शेरो शायरी के अंदाज में अपने फैंस से बात की। धर्मेंद्र ने कहा कि मैं आपको वही बताता हूं जो मेरे बड़ों ने मुझे बताया है।

खैर इस फिल्म की बात करें तो खुद सनी देओल ने इस फिल्म के निर्दशित किया है और इसके गाने एक एक करके सामने आ रहे हैं। सनी देओल बेटे के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और साथ में दोनो लोग प्रमोशन कर रहे हैं।
करण देओल की इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और ये फिल्म 23 सितंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल आप देखिए धर्मेंद्र का ये शानदार वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











