Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र के प्रार्थना सभा से सामने आए वीडियोज, देखकर नम हो जाएंगी आंखें

Dharmendra Prayer Meet Video: 27 नवंबर को दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की प्रेयर मीट रखी गई थी और इस दौरान हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री के कई सितारे पहुंचे। देओल परिवार के इस दुख में शामिल होने के लिए सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर मुकेश खन्ना और सोनू सूद जैसे सितारे नजर आए थे।
इसके अलावा इस प्रार्थना सभा को लेकर कई तरह की बातें हो रहीं हैं और कहा जा रहा है कि इसमें हेमा मालिनी को बुलाया नहीं मिला। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
लेकिन इस वक्त प्रार्थना सभा के दो वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन वीडियोज में नजर आ रहा है कि किस तरह से धरम पाजी को याद किया गया था।
प्रार्थना सभा से वीडियो वायरल
देओल परिवार ने एक दिन पहले सभी को इनवाइट किया था और इसका कार्ड भी वायरल हुआ था। इस सभा से दो वीडियोज सामने आए हैं जो कि mamarazzi ने साझा किए हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि धर्मेंद्र को याद किया जा रहा है और भजन सुने जा रहे हैं। 'गोविंद बोलो हरे गोपाल बोलो..' जैसे भजन सुनाई दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं जो कि लोगों को रिसीव करते हुए दिख रहे हैं। सनी देओल काफी इमोशनल दिखे थे और पिता के जाने के दुख साफ नजर आ रहा है।
निधन को लेकर हुआ था विवाद
धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था लेकिन इसके पहले भी उनके निधन की खबरें सामने आईं थीं। हालांकि बाद में पता चला था कि वो सिर्फ अफवाहें थीं और किसी की गलतफहमी के चक्कर में बड़े बड़े चैनलों ने इस खबर को लाइव कर दिया था। बता दें कि सनी देओल उसके अगले दिन मीडिया पर भड़कते हुए नजर आए थे। फिलहाल आप देखिए धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा से वायरल हो रहे ये वीडियोज...


Click it and Unblock the Notifications











