Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचा पूरा Bollywood, सलमान, शाहरुख की आंखें हुईं नम

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के ही मैन यानी कि धर्मेंद्र आज हमारे बीच नहीं हैं। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वहीं आज गुरुवार को देओल फैमिली ने प्रेयर मीट रखी है। वहीं धर्मेंद्र को श्रद्धांजली देने के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ आया है। प्रेयर मीट में परिवार, रिश्तेदारों के साथ ही दोस्त नेता और अभिनेता भी पहुंचे हैं।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये कलाकार
धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए फातिमा सना शेख, सोनाक्षी सिन्हा, रणदीप हुड्डा, कुलभूषण खरबंदा, मुकेश खन्ना, फरदीन खान, विद्या बालन, आदित्य रॉय कपूर समेत तमाम सितारे हेमा मालिनी के घर पहुंचे। बता दें कि धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे भोजपुरी स्टार
धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी कलाकार और सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी पहुंचे। बता दें कि एक दिन पहले ही देओल परिवार से मिलने के लिए रवि किशन भी पहुंचे थे।
ऐश्वर्या और अभिषेक भी पहुंचे प्रेयर मीट में
आपको बता दें कि धर्मेंद्र के प्रेयर मीट में अभिषेक बच्चन के साथ ही ऐश्वर्या राय भी पहुंचीं। दोनों अपनी सिक्योरिटी के साथ नजर आए।
रमेश सिप्पी ने IFFI में किया धर्मेंद्र को याद
शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में धर्मेंद्र को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके बारे में बात करना मुश्किल है। वह बहुत ही शानदार इंसान थे। वह अब तक के सबसे बेहतरीन लोगों में से एक थे। उनकी जगह कभी कोई और ले ही नहीं सकता है। हमारे पास काफी अच्छे एक्टर हैं, लेकिन धर्मेंद्र जी जैसा कभी कोई नहीं हो पाएगा। वह बहुत ही शानदार एक्टर, इंसान थे।
हेमा मालिनी के घर पहुंचे एक्स दामाद
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट पर हेमा मालिनी के एक्स दामाद भरत तख्तानी भी पहुंचे। वह काफी देर तक घर पर रहे ईशा देओल और परिवार के अन्य सदस्यों से भी उन्होंने मुलाकात की।
नम आखें लिए श्रद्धांजलि देने पहुंचे सनी देओल
सनी देओल भी अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे, लेकिन इस दौरान उनकी आंखें आंसुओं से भारी हुई थीं। बता दें कि सनी देओल पिता के बेहद करीब थे। उनके चले जाने से सनी देओल टूट गए हैं।
बेटे के साथ सुनीता आहूजा पहुंचीं हेमा मालिनी के घर
इस दुख की घड़ी में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बेटे के साथ हेमा मालिनी के घर पहुंचीं। बता दें कि गोविंदा धर्मेंद्र को देखने के लिए कई बार अस्पताल के चक्कर लगा चुके थे। वहीं अंतिम संस्कार के दौरान भी गोविंदा परिवार के साथ खड़े नजर आए थे।
पति संग हेमा मालिनी भी पहुंचीं श्रद्धांजलि देने
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में माधुरी दीक्षित भी अपने पति राम नेने के साथ पुहंचीं। माधुरी दीक्षित धर्मेंद्र को बेहद मानती हैं। उनके साथ हेमा मालिनी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। वहीं आज धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के दौरान वह काफी भावुक नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications












