धर्मेंद्र की मौत के बाद देओल परिवार में आया तूफान? हेमा मालिनी और सनी-बॉबी के कलेश आए सामने!

Dharmendra prayer meet controversy: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और 'ही-मैन' धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। वे 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे, लेकिन अपने जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ी क्षति है।
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट 27 नवंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर, और बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने मिलकर किया था। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे यहां पहुंचकर एक्टर को श्रद्धांजलि देने आए। लेकिन सबकी नजरें एक बात पर टिक गईं- हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा और अहाना देओल इस सभा का हिस्सा नहीं थीं।
हेमा मालिनी क्यों नहीं पहुंचीं?
NDTV की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रार्थना सभा देओल परिवार की ओर से आयोजित की गई थी और हेमा मालिनी इस व्यवस्था का हिस्सा नहीं थीं। यही वजह मानी जा रही है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। उनकी अनुपस्थिति ने सोशल मीडिया पर चर्चा को और बढ़ा दिया।
सनी देओल की मीट में सितारों का जमावड़ा
सनी देओल द्वारा आयोजित इस प्रेयर मीट में कई बड़े कलाकार नजर आए। सलमान खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, रेखा, अमीषा पटेल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नेहा धूपिया, अंगद बेदी समेत कई हस्तियों ने धर्मेंद्र को अंतिम विदाई दी। इस दौरान सिंगर सोनू निगम ने धर्मेंद्र के सुपरहिट गीत गाकर भावुक माहौल बनाया।
हेमा मालिनी ने अपने घर पर रखी अलग प्रेयर मीट?
उसी दिन सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी की अपने घर पर ली गई तस्वीरें वायरल हुईं। सफेद सूट में नजर आती हेमा मालिनी बेहद भावुक दिखीं और उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात करती नजर आईं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने अपने घर पर अलग से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की थी। महिमा चौधरी, सुनीता आहूजा और यशवर्धन आहूजा जैसे सेलेब्स उनके घर पहुंचे। उनके बंगले के बाहर पंडितों को देखकर यह चर्चा और तेज हो गई।
अंतिम संस्कार के दिन भी नहीं गईं देओल हाउस
धर्मेंद्र के निधन वाले दिन भी हेमा मालिनी और उनकी बेटियां सीधे श्मशान घाट पहुंची थीं और देओल परिवार के घर नहीं गईं। लगातार दो मौकों पर उनकी गैर मौजूदगी ने इस बात को हवा दी कि हेमा मालिनी और देओल परिवार के बीच दूरी अब खुलकर सामने आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications
