VIDEO: 87 की उम्र में धर्मेद्र का लिप लॉक ने काटा बवाल, एक्टर बोले- ये तो मेरे बाएं हाथ का खेल है

Dharmendra, Shabana Azmi

Dharmendra On Lip Lock: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म से ज्यादा चर्चे धर्मेंद्र और शबाना आजमी के लिप किस के हो रहे हैं। 87 की उम्र में धर्मेंद्र ने शबाना आजमी संग लिप लॉक कर हर किसी को हैरान कर दिया है।

ऐसे में ही में फिल्म का एक इवेंट रखा गया। इस इवेंट में करण जौहर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और धर्मेद्र समेत पूरी टीम पहुंची। इस दौरान एक बार फिर से धर्मेंद्र इसी लिप लॉक के बारे में बात करते दिखाई दिए।

इस इवेंट में धर्मेंद्र ने कहा कि, "कई लोगों के मेरे पास किसिंग सीन को लेकर मैसेज भी आए, मैंने बोले ये तो मेरे बाएं हाथ का खेल है।" धर्मेंद्र का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। और फैंस उनके इस जिंदादिल अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म रिलीज के बाद भी धर्मेंद्र इस सीन पर रिएक्शन दे चुके हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने फिल्म में सह-कलाकार शबाना आजमी के साथ अपने ऑनस्क्रीन किस के बारे में खुलकर बात की और कहा कि ये सीन कहानी के लिहाज से जरूरी थी।

फिल्म में शबाना और धर्मेंद्र ने बिछड़े हुए प्रेमियों की भूमिका निभाई है जो सालों बाद फिर से मिलते हैं। धर्मेंद्र ने कहा, "मैं सुन रहा हूं कि मैंने और शबाना ने किसिंग सीन देकर दर्शकों को हैरान कर दिया है। साथ ही उन्होंने हमारी तारीफ भी की है। मुझे लगता है कि लोगों को इसकी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होगा, इसीलिए ऐसा रिएक्शन मिला। आखिरी बार मैंने 'लाइफ इन ए मेट्रो' में नफीसा अली के साथ किसिंग सीन किया था। उस वक्त लोगों ने इसकी तारीफ की थी।"

अभिनेता ने आगे कहा, "जब करण (जौहर) ने हमें यह सीन सुनाया तो हम समझ गए और महसूस किया कि यह सीन फिल्म के लिए जरूरी है। इसे जबरदस्ती फिल्म में नहीं रखा गया है। मैंने कहा कि हां मैं यह (किसिंग) सीन करूंगा। साथ ही, मैं यह मानता हूं कि रोमांस की कोई उम्र नहीं होती। उम्र तो सिर्फ एक नंबर है। उम्र की परवाह किए बिना दो लोग किस करके ही एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार दिखा सकते हैं। इसे करते समय शबाना और मुझे दोनों को किसी भी तरह की awkwardness महसूस नहीं हुई क्योंकि इसे बहुत ही खूबसूरत तरीके से शूट किया गया था।"

Read more about: dharmendra shabana azmi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X