धर्मेंद्र मिले दारा सिंह से, की उनकी सलामती की कामना

मुम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में दारा सिंह से मिलने गए धर्मेंद्र ने कहा "वो मेरे बहुत प्रिय भाई हैं प्लीज उनके लिए दुआ करें। डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।" इस महीने की 7 तारीख को दारा सिंह को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया गया कि उनके खून में ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम है। भर्ती होने के बाद से अभी तक दारा सिंह को वेंटीलेटर पर रखा गया था।
कॉमेनवेल्थ गेम में कुश्ती चैम्पियन रह चुके दारा सिंह आखिरी बार फिल्म जब वी मेट में नजर आए थे। दारा सिंह ने किंग कांग, फौलाद जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया था और साथ ही सचिन की हद कर दी टीवी सीरीज में भी लाजवाब कॉमेडी की थी।
धर्मेंद्र दारा सिंह के साथ कोकिलाबेन अस्पताल में ही भर्ती शत्रुघ्न सिन्हा से मिलकर आए जो 2 जुलाई से सांस की तकलीफ के चलते भर्ती हुए थे। उन्होने कहा "वो (शत्रुघ्न सिन्हा) अब पहले से बेहतर हैं।"


Click it and Unblock the Notifications