सनी देओल की अगली फिल्म की पहली तस्वीर..खास शख्स ने की शेयर
सनी देओल, धर्मंद्र और बॉबी देओल यमला पगला दीवाना फिर से की शूटिंग शुरू हो चुकी है और दर्शक भी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं । सबसे खास बात ये है कि धर्मेंद्र ने शुक्रवार को ट्विटर पर डेब्यू किया और सबसे पहले यमला पगला दीवाना की तस्वीर शेयर की।
इस तस्वीर को देखकर आप भी एक्साइटेड हो जाएंगे। धर्मेंद्र बाइक पर नजर आ रहे हैं और उनका ये लुक देखकर लग रहा है कि वाकई फिल्म भी काफी मजेदार होगी।

धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर आते ही कई और तस्वीरें भी शेयर की। फैन्स ने भी धर्मेंद्र का दिल खोलकर स्वागत किया और लगातार उनके फॉलोअर्स ट्विटर पर बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि वो फिलहाल सिर्फ 3 लोग बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और पोते करण देओल को फॉलो कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











