..................... Dharmendra left the man's hand, steps got lost, his condition become like this at the age of 89? - Hindi Filmibeat

कैमरा देखते ही धर्मेंद्र ने छोड़ा लड़के का हाथ, अचानक बहक गए कदम, 89 की उम्र में ऐसी हो गई है हालत?

Dharmendra

Dharmendra Video Viral- धर्मेंद्र को बड़े पर्दे पर देखना अपने आप में एक शानदार अनुभव होता है। उम्र के इस पड़ाव में भी वो इस तरह से रहते हैं जैसे उनको किसी सहारे की जरूरत नहीं है।

इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें 89 साल के धर्मेंद्र को एक शख्स का सहारा लेकर चलते देखा जा सकता है। हालांकि जैसे ही वो मीडिया का कैमरा देखते हैं तो फटाक से उस शख्स का हाथ छोड़ देते हैं और खुद संभलने लगते हैं।

लेकिन जैसे ही धर्मेंद्र ऐसा करते हैं अचानक उनके कदम डगमगाते हैं लेकिन फिर से वो संभल जाते हैं। ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि उनका हीमैन आज भी अपने सहारे के साथ आगे बढ़ना चाहता है। इस वीडियो को varindertchawla ने साझा किया है।

सिर पर कैप, डेनिम शर्ट

89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र के स्वैग में कोई कमी नहीं आई है। इस वीडियो में वो हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होने ब्लैक कलर का पैंट और डेनिम शर्ट पहनी हुई है। इसके अलावा उन्होने सिर पर कैप लगाई हुई है जिसमें वो काफी कूल लग रहे हैं।

हालांकि उम्र का तकाजा है कि धर्मेंद्र काफी आराम से अपने कदम बढ़ा रहे है। बॉलीवुड में अपना दमदार आवाज और अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र इस वक्त भी काम कर रहे हैं। अगर वो किसी फिल्म कि हिस्सा बनते हैं तो उनको काफी पसंद किया जाता है। आखिरी बार उनको रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

धर्मेंद्र के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इसे फिट और एक्टिव नहीं कहा जा सकता। भगवान उन्हे आशीर्वाद दें।'' एक ने लिखा, ''धरम पाजी महान, 89 वर्ष की आयु में एक्टिव हैं।''

एक ने लिखा, ''दवा बराबर काम कर रही है।'' एक ने लिखा, ''अरे वीडियो बनाने वाले भाई जो धर्मेंद्र जी कह रहे हैं भाई रुक जाओ रुक जाना भाई।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X