Dharmendra Last Video: धर्मेंद्र का आखिरी वीडियो, कही ये बात... लेकिन हो गई आखिरी, सुने आखिरी शब्द

Dharmendra Last Video

Dharmendra Last Video: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में स्वर्गवास हो गया है। धर्मेंद्र के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच अब धर्मेंद्र का सोशल मीडिया पर एक आखिरी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है। धर्मेंद्र सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते और आखिरी दिनो तक धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे।

धर्मेंद्र ने दशहरा के मौके पर अपना वीडियो शेयर किया था लेकिन किसे पता था ये कि उनकी आखिरी वीडियो पोस्ट होगा। वीडियो में धर्मेंद्र एकदम फिट दिखाई दे रहे हैं। धर्मेंद्र के इस आखिरी वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो सभी को दशहरा का शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र अपनी मजबूत आवाज में कहते हैं, "तमाम भाई बहनों को.. बच्चे-बच्चियों को दशहरे की शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी सेहत दे, खुशियां दे, आप नेक बनकर रहे फिर तो तरक्की ही तरक्की है।"

ये ही धर्मेंद्र के आखिरी शब्द हैं। हीमैन का ये वीडियो उनके फैंस को अंदर तक झकझोर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स धर्मेंद्र के इंस्टाग्राम पर जाकर उनके पुराने वीडियो और पोस्ट देख रहे है इमोशनल हो रहे हैं।

धर्मेंद्र गांव से जुड़े थे और उन्होंने अपने जीवन के आखिरी दिन प्रकृति और अपने खेत खलिहानों में ही बिताए। धर्मेंद्र अपने पिंड और खेती से जुड़े वीडियो अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र के फैंस उन्हें प्यार से 'ही-मैन' कहते हैं। वे छह दशकों से हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र ने 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से डेब्यू किया था। उन्होंने 1960 के दशक में 'आई मिलन की बेला', 'फूल और पत्थर' और 'आए दिन बहार के' जैसी फिल्मों से लोकप्रियता पाई थी।

धर्मेंद्र के नाम हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1973 में आठ हिट फिल्में दीं और 1987 में धर्मेंद्र ने लगातार सात हिट फिल्में जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब भी एक रिकॉर्ड है। उन्हें 2012 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

More from Filmibeat

Read more about: dharmendra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X