88 की उम्र में स्वीमिंग पूल में कूदे धर्मेंद्र, तैराकी करने के लिए लेना पड़ा दूसरे शख्स का सहारा, Video

Dharmendra Swimming Pool Video- जट यमला और हीमैन जैसे नामों से पुकारे जाने वाले वेटरन एक्टर धर्मेंद्र इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई रहते हैं। कभी वो कुछ एक्टिविटी करते हैं तो कभी किसी उनकी तस्वीरें सामने आकर फैंस को खुश कर देती हैं।
लेकिन क्या आपने किसी को देखा है कि वो 88 साल की उम्र में स्वीमिंग पूल में कूद जाए और वहां तैराकी करे? जाहिरी तौर पर ऐसा मुमकिन नहीं है लेकिन धर्मंद्र के एक वीडियो ने लोगों को सिर उस वक्त घुमा दिया जब वो 88 साल की उम्र में स्वीमिंग पूल पर उतर गए।
इस दौरान उन्होने जो किया लोग उनको हौसले को सलाम कर रहे हैं लेकिन साथ ही लोग ऐसा ना करने की गुजारिश भी कर रहे हैं।
एक शख्स के सहारे से की तैराकी
इस उम्र में व्यक्ति सही से उठ बैठ नहीं पाता है धर्मेंद्र ने स्वीमिंग पूल में एंट्री मारी है। हालांकि इस दौरान वो अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ एक हेल्पर भी मौजूद था जो कि तैराकी के समय उनको पीछे से पकड़े हुए था। धर्मेद्र इस दौरान लगातार अपने पैर चला रहे हैं और किसी बच्चे की तरह हरकतें कर रहे हैं।
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने हैरान होकर कई तरह की बातें की हैं। धर्मेंद्र अपने आपको फिट और स्ट्ऱॉग दिखाने के लिए ऐसा करते हैं। कभी कभी वो मीडिया के सामने भी अकेले चलते हैं और कई बार उनको बैलेंस बिगड़ चुका है।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
धर्मेंद्र के फॉलोअर्स कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''जो बीत गया है वो अब दौर ना आएगा।'' एक ने लिखा, ''तुम्हें अपने जीवन में पाकर सचमुच धन्य हो गया।'' एक ने लिखा, ''आदरणीय आप हम सभी के लिए प्रेरणा हैं, आपका आत्मविश्वास और जीवनशैली अनुकरणीय है। आपके व्यक्तित्व को सलाम।'' एक ने लिखा, ''मत करिए सर ऐसा।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications