78 साल के धरम जी की हरकतें बच्चों वाली: हेमा मालिनी
धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और उनके दो बच्चों की मां हेमामालिनी ने ट्विटर पर लिखा, "उम्र कोई मायने नहीं रखता। कोई भी चाहे तो धरमजी की तरह हमेशा बच्चा बना रह सकता है। बीती शाम अपने जन्मदिन पर मुझसे गिफ्ट पाकर बहुत रोमांचित हुए।"
हेमा और धरम जी का विवाह 1979 में हुआ था। हेमा की दो बेटियां हैं-एशा और आहना। हाल ही में अहाना की भी शादी का ऐलान हेमा ने किया था। धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमामालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल की शादी की तारीख 2 फरवरी 2014 को होगी। इस साल के ही जून में अहाना की सगाई दिल्ली के एक व्यवसायी वैभव वोरा से हुई थी।
फूल और पत्थर', 'शोले', 'सीता और गीता', 'चुपके चुपके' धर्मेद्र की यादगार फिल्में हैं। हाल के दिनों में उन्होंने अपने बेटों सन्नी और बॉबी देओल के साथ 'अपने', 'यमला पगला दीवाना' और 'यमला पगला दीवाना-2' फिल्मों में काम किया है।
धर्मेंद्र साहब ने अपने फिल्मी जीवन में अभी तक करीब 247 फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र जी की खास बात यही रही कि उन्हें जीतना लोगों ने रोमांटिक भूमिकाओं में पसंद किया उतना ही उनका एक्शन लोगों के मन भाया। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी से शादी करके धर्म जी ने लाखों हसीनाओं का दिल जरूर तोड़ा लेकिन अपनी दिल को छू लेने वाली मुस्कान से वह बहुत दिनों तक अपने फैंस को नाराज नहीं रख पाये।


Click it and Unblock the Notifications
